डिजाइन, कला और आइडियाज का धमाल | पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में ‘Design Fest 2026’ और ‘मंथन–कला संगम’ की शुरुआत

जयपुर (Jaipur) के पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज (Poddar International College) में Design Fest 2026 और मंथन–कला संगम का आयोजन। Waste to Wow, Reel Making, Painting और T-Shirt Designing जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

जयपुर 

पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के डिजाइन विभाग में इन दिनों रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव देखने को मिल रहा है। कॉलेज में 31 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘Design Fest 2026’ और ‘मंथन–कला संगम’ का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

उद्घाटन समारोह में डॉ. आनंद पोद्दार के साथ राम एच. सिंघल, पंकज कोठरी, रीमा कोठरी और शीतल कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा और डिजाइनिंग प्रतिभा को मंच देने का उद्देश्य प्रमुख रूप से सामने आया।

इस फेस्ट के तहत युवाओं की कल्पनाशीलता को उभारने के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें ‘Waste to Wow (Scrap to Shine)’, Reel Making Competition, Painting Competition और T-Shirt Designing Competition शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी व्यक्तिगत या टीम के रूप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘Waste to Wow’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बेकार सामग्री से उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं तैयार करनी होती हैं, जबकि Reel Making Competition में 30 सेकंड के छोटे वीडियो के जरिए फेस्ट के खास पलों और आकर्षणों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। Painting और T-Shirt Designing प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति और डिजाइनिंग कौशल को सामने ला रही हैं।

इसी के साथ ‘मंथन–कला संगम’ के अंतर्गत Meme Marketing Championship, IPL Auction, Corporate Roadies, Debate, Ad Reel, Full Stack Face Off और Case Solutions Saga जैसे विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में DJ Night भी प्रमुख आकर्षण के रूप में शामिल है, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए फैशन आर्टिकल्स को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन डिजाइनर्स ने सराहा। इससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़े हैं।

इस अवसर पर डॉ. आनंद पोद्दार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने कहा कि संस्था इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायरमेंट के दिन ही बर्खास्त! | 37 साल की नौकरी के बाद PNB अधिकारी को सबसे कड़ी सजा क्यों? हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।