डीग जिले का आरसी गांव सोमवार सुबह गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। कार में सवार होकर आए दबंगों ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। लगातार आधा घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। चीख-पुकार और गोलियों की आवाज़ सुनकर लोग घरों में दुबक गए। हमले में एक पिता और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात मामूली कहासुनी और गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा सोमवार सुबह खूनी मंजर में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने रात को ही पुलिस को सूचना दी थी, यहां तक कि गांव में पुलिस की गाड़ी भी आई थी। लेकिन सुबह होते ही कुंवर, किशोर, वासुदेव और बलदेव कार से आए और गोलियों की बौछार कर दी।
महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता मनोहरी, भाई महेंद्र और हेमराज फायरिंग में घायल हो गए। उसके खुद के पैर में भी गोली का छर्रा लगा। गांव वालों के मुताबिक, बदमाश नशे में धुत होकर गालियां देते हुए धमकी दे रहे थे, और सुबह हमला कर फरार हो गए।
फायरिंग की यह वारदात कैमरे में भी कैद हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें