ऑनलाइन दुनिया के ख़तरों पर छात्राओं की मुखर आवाज़ | गणगौरी बाजार कॉलेज में साइबर सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता

राजकीय कन्या महाविद्यालय (Girls College Jaipur) गणगौरी बाजार जयपुर में एनएसएस शिविर के तहत साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने डिजिटल सतर्कता का संदेश दिया।

जयपुर 

डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन सतर्कता की जरूरत को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार परिसर में छात्राओं ने रंगों और रेखाओं के जरिए जागरूकता का संदेश दिया। एनएसएस के सप्त दिवसीय शिविर के तहत आयोजित “साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता” विषयक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में छात्राओं के पोस्टरों में ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया सुरक्षा, पासवर्ड की सावधानी और डिजिटल जिम्मेदारी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उभरकर सामने आए। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. निशा माथुर, डॉ. रेनू सिंह एवं डॉ. सुशीला सारस्वत उपस्थित रहीं, जिन्होंने रचनात्मकता और संदेश की स्पष्टता के आधार पर मूल्यांकन किया।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को महिलाओं के लिए संचालित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रोफेसर विनोद कुमार बैरवा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. मीणा का निरंतर सहयोग प्राप्त रहा।
कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस प्रभारी डॉ. सरिता शर्मा ने अतिथियों, निर्णायकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वयंसेविकाओं से सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे ही रचनात्मक कार्यों में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।