आवारा जानवरों के आतंक से खौफ में हैं शहरवासी

भरतपुर 

भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में लोग प्रतिदिन आवारा जानवरों की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार रात 8 बजे सिंघल नर्सिंग होम के सामने कुछ आवारा कुत्तों के झुंड ने स्कूटी सवार मां – बेटे को घेर लिया और गिरा दिया जिससे उनको गंभीर चोट आईं।

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का विवाद और गहराया, विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी-बेटे के खिलाफ दर्ज कराई FIR | लिखा- 10 किलो गोल्ड और करोड़ों के हीरा-जवाहरात चुरा लिए

पार्षद दीपक मुदगल ने बताया कि मकान नंबर 73 स्वर्ण जयंती नगर निवासी भावना वर्मा अपने पुत्र गौरव वर्मा के साथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। सिंघल नर्सिंग होम के सामने कुछ आवारा कुत्तों के झुंड ने चलती स्कूटी पर हमला कर उनका पैर पकड़ लिया और स्कूटी से सड़क पर गिरा दिया जिसके कारण उनके गंभीर चोटें आईं हैं। राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से उन्हें कुत्तों से बचाया।

मुदगल ने बताया कि आवारा जानवरों के कारण कॉलोनियों में रहना मुश्किल हो गया है। सर्कुलर रोड से घर तक आवारा सांडों से जीवनदान मिले तो कुत्ते नहीं छोड़ते और घर की छतों व घर की बाउंड्री के अंदर बंदरों ने जीना दुश्वार कर रखा है। अभी 10  दिन पूर्व कुत्तों ने तीन साल की बच्ची के नाक और कान नौच लिए थे जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्षद ने बताया कि सांड, बंदर व कुत्तों से घायल होने की घटनाओं में दिनोदिन वृद्धि हो रही है लेकिन नगर निगम प्रशासन के जूं तक नहीं रैंग रही है। मुदगल ने कहा कि प्रशासन ने अतिशीघ्र आवारा जानवरों को पकड़ने मुहिम नहीं चलाई तो वो शहर की जनता के साथ नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

करियर एडवांसमेंट योजना में रेगुलेशन 2010 के विकल्प की बढ़ाई डेट, नोटिफिकेशन जारी

भरतपुर के पूर्व राजपरिवार का विवाद और गहराया, विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी-बेटे के खिलाफ दर्ज कराई FIR | लिखा- 10 किलो गोल्ड और करोड़ों के हीरा-जवाहरात चुरा लिए

‘इधर-उधर जो थोड़ा जीत गया है न, अगली बार जब आइएगा न ऊ सब हार जाएगा, नीतीश की इस बात पर पीएम मोदी ने लगाया ठहाका | फिर मोदी के पैर छूने झुके नीतीश कुमार… इसके बाद ये हुआ

NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति को सौंपी समर्थक सांसदों की लिस्ट

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF जवान ने मारा थप्पड़ | DG ने किया सस्पेंड

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, गहलोत सरकार के कार्यकाल के इन सभी कर्मचारियों की होगी जांच, दायरे में आएंगे लाखों कर्मचारी | SOG की सिफारिश के बाद उठाया कदम

NDA के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, बैठक में शामिल हुए 15 दलों के 21 लीडर | आठ जून को शपथ ले सकते हैं मोदी | INDIA ब्लॉक ने सरकार बनाने की दावेदारी से खींचे हाथ

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी-बारिश की संभावना | जानें अगले चार दिन आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

लोकसभा चुनाव-2024: राजस्थान में तस्वीर साफ, भाजपा को बड़ा झटका | यहां जानें-कौन कहां से जीता

लोकसभा चुनाव- 2024: UP में भाजपा को भारी नुकसान, राजस्थान में भी घाटा लेकिन NDA बहुमत के पार | पर तीसरी बार सरकार की राह अभी कठिन | ‘INDIA’ गठबंधन भी सरकार बनाने की जोड़तोड़ में लगा, JDU TDP और TMC को किया अप्रोच

इंसानियत…

नर को मादा बनाना अब चुटकी का काम… वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ निकाली वो वजह जो करते हैं लिंग का निर्धारण

अगले क्षण का कुछ पता नहीं…

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें