भरतपुर जिला क्रिकेट संघ के यो-यो फिटनेस टेस्ट में 80 में से 50 खिलाड़ी फेल हो गए। खिलाड़ियों को 18 मई को दूसरा और अंतिम मौका दिया गया है।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर द्वारा भरतपुर जिले की सीनियर कॉल्विन शील्ड एवं अंडर-19 टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का यो-यो फिटनेस टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 80 खिलाड़ियों के टेस्ट में केवल 30 खिलाड़ी ही फिटनेस मानकों पर खरे उतर सके, जबकि 50 खिलाड़ी टेस्ट में फेल हो गए।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि चयनकर्ताओं ने पहले 72 खिलाड़ियों का चयन किया था, बाद में 8 और खिलाड़ियों को शामिल किया गया। इसके बाद दोनों टीमों के कुल 80 खिलाड़ियों का यो-यो फिटनेस टेस्ट लिया गया।
टेस्ट के नतीजों ने कई खिलाड़ियों और उनके समर्थकों को चौंका दिया। फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले खिलाड़ियों में कुणाल फौजदार, अनमोल शर्मा, पंकज जोशी, तनिष्क खंडेलवाल, सिद्धार्थ सारस्वत, मुकीम खान, शौर्य फौजदार, विनय कामवार, उज्जवल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, शिवम गुर्जर, जतिन कुमार, लक्ष्य भारद्वाज, अंकित कुमार, युवराज सिंह, रविंद्र कसाना, अनुज चौधरी, देवाशीष मिश्रा, यश कुमार, ध्रुव, कुश सोलंकी, जीतेश चाहर, देवेंद्र मालीपुरा, अनुभव गहलोत, कपिल कुमार, अंशु डागुर, अपूर्व गोयल, रितिक सिंह, दिव्यांश फौजदार, नमन पंघाल, हिमांशु शर्मा, अर्जुन सोलंकी, कौशलेंद्र शर्मा, प्रशांत लवानिया, हर्ष मीणा, तनिक सोलंकी, सचिन पहाड़िया, देवांश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, जतिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और राम अवतार गुर्जर सहित कई नाम शामिल रहे।
वहीं टेस्ट में सफल रहने वाले खिलाड़ियों में आर्यन बघेल, हिमांशु सोगरवाल, अव्यंश सिंह, मन्नू सैनी, हरिदत्त तिवारी, देवदत्त तिवारी, गिरीश चौधरी, युगल किशोर, जयसिंह परिहार, राज चौधरी, कपिल, गौरव सिंह, आशीष, आकाश सिंह, पुनीत गुर्जर, उर्मित सिंह, टिंकू परमार, लव दीक्षित, अंकित कुमार, योगेंद्र मीणा, अनुज मीणा, सचिन कैथ, ऋषभ फौजदार, वसीम खान, आयुष बंसल, राजकुमार, हरिओम चौधरी, शुभम कुमार और गौरव भगोरी शामिल रहे।
सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए फेल हुए 50 खिलाड़ियों को एक और अवसर दिया गया है। इन खिलाड़ियों का दूसरा और अंतिम यो-यो फिटनेस टेस्ट 18 मई को सुबह 6 बजे सेंट्रल स्कूल क्रिकेट कैंपस में आयोजित होगा। उन्होंने साफ कहा कि जो खिलाड़ी इस टेस्ट को पास करेंगे, वही आगे सिलेक्शन मैचों में भाग ले सकेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
