जयपुर
राजस्थान सरकार ने भरतपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कप्तान सिंह को निलंबित कर दिया है। गुरुवार पांच अगस्त को उनके निलंबन के आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार के हस्ताक्षरों से जारी किए गए।
आदेशों के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कप्तान सिंह के विरुद्ध चल रही शिकायतों की जांच को लेकर संभागीय आयुक्त, भरतपुर की सिफारिश पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम-13 के तहत निलंबित किया गया है। डा. कप्तान सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का निलम्बन अवधि में मुख्यालय निदेशक, जन स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, जयपुर के कार्यालय में रहेगा। डा. सिंह को नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।
यह है मामला
सूत्रों के अनुसार कोविड काल में भरतपुर में कोविड हैल्थ सहायकों की भर्ती की गई थी जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कप्तान सिंह पर कई तरह के आरोप लगे थे। कई हैल्थ सहायकों ने शिकायत की थी कि उक्त अधिकारी ने मनमाने तरीके से उनको पोस्टिंग देकर परेशां किया गया। सरकार के मंत्री भजन लाल जाटव ने भी इसमें दखल दिया। इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। इस पर भरतपुर संभागीय आयुक्त की निगरानी में जाँच बैठा दी गई। संभागीय आयुक्त की सिफारिश के बाद ही राज्य सरकार ने भरतपुर सीएमएचओ को निलंबित करने के आदेश दिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
