श्रीनाथद्वारा में देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान समारोह का प्रथम सत्र सम्पन्न। बाल कहानी-कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकारों का उद्बोधन।
श्रीनाथद्वारा
साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान समारोह के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र का आयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमर सिंह बधान ने स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा के जीवन-कृतित्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने साहित्य के साथ-साथ हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को संवर्धित कर उसे जन-जन तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद शर्मा ‘रामू भैया’ ने की। उन्होंने साहित्यकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवीन पीढ़ी का साहित्य से जुड़ना समय की आवश्यकता है और साहित्य के माध्यम से ही देश का सर्वांगीण उत्थान संभव है। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयप्रकाश शाकद्वीपीय ने साहित्य मंडल तथा श्री देवपुरा के कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर साहित्य मंडल संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय त्योहार राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री किशोर काबरा–गीता देवी काबरा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।
बाल कविता (किशोर वर्ग) में प्रथम सुश्री काव्या सोमानी (श्रीनाथद्वारा), द्वितीय सुश्री वेसुश्रवा द्विवेदी (कोटा) और तृतीय आराध्य नारायण रावत रहे।
बाल कविता (युवा वर्ग 19–30) में प्रथम श्री रत्नेश दाधीच (उदयपुर), द्वितीय मुकुल चौहान।
बाल कविता (वरिष्ठ वर्ग 30+) में प्रथम श्रीमती अदिति शर्मा (झालावाड़), द्वितीय डॉ. राखी गोयल ‘आकांक्षा’ (सलोनी, सूरतगढ़) तथा श्री यशपाल शर्मा ‘यशस्वी’ (चित्तौड़गढ़) को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को स्मृति-चिह्न, श्रीनाथजी की छवि, सम्मान-पत्र, श्रीकृष्णजी का प्रसाद एवं राशि प्रदान की गई।
बाल कविता में प्रोत्साहन पुरस्कार जयपुर की श्रीमती अनीता गंगाधर शर्मा, अजमेर की श्रीमती रंजना माथुर, प्रेमलता साहू (देवरहा), श्री योगीराज योगी (कोटा) और श्री गोविंद भारद्वाज (अजमेर) को दिए गए।
बाल कहानी में बाल वर्ग के प्रथम सुश्री यातिका नेवलानी (उदयपुर), द्वितीय श्रीमान कुमावत (श्रीनाथद्वारा), तृतीय श्री मयंक माली (श्रीनाथद्वारा) रहे।
किशोर वर्ग (13–18) में प्रथम श्री कामरान (नवाबगंज), द्वितीय श्री भार्गव नारायण रावत (मथुरा)।
युवा वर्ग (19–30) में प्रथम श्री उत्कर्ष नारायण रावत (दौसा), द्वितीय सुश्री अन्य रावत (दौसा), तृतीय सुश्री दुर्वा शर्मा सोगरिया (कोटा)।
वरिष्ठ वर्ग (30+) में प्रथम श्रीमती रितु भटनागर (बेंगलुरु), द्वितीय श्री रूप जी रूप (घाटोली, झालावाड़), तृतीय श्री प्रियंका गुप्ता (जयपुर) को उपाधि-पत्र, श्रीनाथजी की छवि, प्रसाद एवं राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रोत्साहन पुरस्कार सुश्री माधुरी सिंह, सुश्री पोषित माली, श्री भव्यराज जोशी, श्री आरव उपाध्याय (हाथरस), श्रीमती सुशीला शर्मा (जयपुर), डॉ. सुलोचना शर्मा (बूंदी), श्रीमती संतोष रिचा (मथुरा), श्रीमती रतना कौशिक (जयपुर), डॉ. युगल सिंह (कोटा), डॉ. महेश पंचोली (कोटा), श्री विजय कुमार शर्मा (कोटा) और श्रीमती विजय भारती (झुंझुनू) को दिए गए।
इस अवसर पर जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार पुरोहित को पत्रकार श्री की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राहुल देव, डॉ. अनिल कुमार शर्मा तथा प्रतियोगिता संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल (कोटा) ने अपने उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया। वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार सुरेंद्र सार्थक ने “धर्म बड़ा हो जाता है” कविता से श्रोताओं को तालियों के लिए विवश कर दिया। समारोह में सैकड़ों साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
