118 साल बाद भी गूंज रहा इंकलाब | भरतपुर में भगत सिंह जयंती पर हुआ पुष्पांजलि समारोह

भरतपुर 

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर सहयोग नगर हरभान मार्केट का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा—“भगत सिंह सिर्फ नाम नहीं, बल्कि आज भी युवाओं की धड़कन हैं।”
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच, जिला भरतपुर की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जन्म जयंती के अवसर पर सहयोग नगर स्थित हरभान मार्केट कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना ने किया।

पत्ता खोल गया रिश्वतखोर का खेल | 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित गणमान्य जनों ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य वक्ता और भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री गिरधारी तिवारी ने कहा कि “जिस उम्र में युवा सपनों में खोए रहते हैं, उसी उम्र में भगत सिंह ने हंसते-हंसते मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। आज का युवा उनसे प्रेरणा ले और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।”

मंच के प्रदेश महामंत्री (युवा) संतोष चतुर्वेदी ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 28 सितंबर 1907 को जन्मे भगत सिंह पर जलियांवाला बाग कांड का गहरा असर हुआ। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कूदते हुए नौजवान भारत सभा की स्थापना की और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों का नेतृत्व किया। “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा उनका पर्याय बन गया।

मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जघीना ने कहा कि मंच समय-समय पर ऐसे महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि मनाकर नई पीढ़ी को उनके चरित्र और आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास करता है। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह जाटव, नेतराम जाटव, देवो पंडा, राजेश राठी, ओंकार पंचोली, मनोज दुबे, मुकेश पाठक, विष्णु अग्रवाल, सुरेंद्र गुड्डू जघीना, लंगूर पंच जघीना, सतीश जघीना, नमन जघीना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पत्ता खोल गया रिश्वतखोर का खेल | 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया एएसआई

100 करोड़ की साइबर लूट का काला खेल | बैंककर्मियों ने ही ठगों को बेच डाले हजारों खाते, 500 करोड़ का हुआ लेन-देन

आधी रात का खौफ | आग की लपटों में जिंदा जले बॉलीवुड एक्ट्रेस के दोनों बेटे, टीवी बाल कलाकार भी राख हुआ

राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा

डिजिटल पेमेंट में बड़ा बदलाव | अब हर ट्रांजैक्शन पर अनिवार्य होगा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, जानें कब से लागू होगा ये नियम

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें