दौसा
दौसा जिले में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस पर समाजकंटकों ने हमला कर दिया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर पुलिस की पकड़ से भाग निकला। इस हमले में पुलिस पर तीन फायर किए गए।
पुलिस पर हमले का यह मामला दौसा जिले के महुवा थाना क्षेत्र का है जहां रोतहडिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर कालू उर्फ भगवानसहाय मीणा से पूछताछ करने गई पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राज कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस पूछताछ करने उसके गांव पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला, जहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में हिस्ट्रीशीटर के भाई वीरेंद्र मीणा व उसके साथी सद्दाम ने पुलिस पर देसी कट्टे से तीन फायर कर दिए। एकाएक हुई फायरिंग से पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए और जान बचाने को इधर-उधर छिप गए। तभी दोनों आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। सूचना पर थाने से पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर सर्च किया, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
हिस्ट्रीशीटर कालू उर्फ भगवानसहाय मीणा के खिलाफ महवा हित कई अन्य थानों में चोरी व लूट के 18 प्रकरण दर्ज हैं। महुवा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के भाई वीरेंद्र व उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। वीरेन्द्र भी शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ वाहन चोरी व लूट के 8 प्रकरण दर्ज है। दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
- ‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला
