दौसा में हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

दौसा 

दौसा जिला मुख्यालय पर लालसोट बाइपास आरओबी के पास एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी रामरतन सैनी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अचेत अवस्था में पड़े मिले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस  के अनुसार बाइक की रफ्तार तेज थी जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतक रामरतन दौसा से अपने गांव लौट रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?