चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में कार का पहिया निकल जाने से कार सवार जज और उनका बेटा घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ के विशिष्ट न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट राकेश गोयल और उनका पुत्र दिशांक मंगलवार को कोटा की ओर से चित्तौड़गढ़ कार से आ रहे थे। इसी दौरान पारसोली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा के समीप टायर पंक्चर हो जाने के चलते गाड़ी का पिछला टायर निकल गया और कारअनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे दोनों घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पारसोली थानाधिकारी रामदेवसिंह बिधूड़ी मौके पर पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली में भर्ती करवाया गया।यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
