बाड़ी (धौलपुर)
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बाड़ी बसेड़ी मार्ग पर भूतेश्वर मंदिर के पास पार्वती नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने आए UP के जगनेर थाना अंतर्गत गांव भवनपुरा के पांच युवक गहरे पानी में डूब गए। इसमें सभी की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से सभी के शव रेस्क्यू कर लिए हैं।
हादसा शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुआ। भवनपुरा (जगनेर) से देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए आए युवकों की टोली में से कुछ युवक प्रतिमा को लेकर जैसे ही पानी में गए, पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाने के कारण प्रतिमा के साथ पांच युवक नदी में डूब गए।
साथ में आए अन्य युवकों के चीखने चिल्लाने पर कुछ गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई लेकिन वह किसी को सुरक्षित नहीं निकला सके। दो घण्टे की मशक्कत के बाद नदी से एक एक करके पांचों शव निकाल लिए गए हैं। मृतकों में दो सगे भाई हैं। हादसे की सूचना पर कलेक्टर राकेश जायसवाल और एसपी केसरसिंह शेखावत मौके पर पहुंच गए हैं।
इनकी हुई मौत
- रवि उर्फ राजेश (26) पुत्र कालीचरण जाटव
- रणवीर (24) पुत्र पुत्र कालीचरण जाटव
- सत्यप्रकाश (24) पुत्र परिक्षत जाटव
- संजय (17) पुत्र घनश्याम जाटव
- कृष्णा(17) पुत्र रामवीर जाटव
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
