रांची
एनआइए (NIA) के एक जज (Judge) की हत्या करने के लिए दो करोड़ में डील करने की सूचना से हड़कंप मच गया है। जज को मारने की साजिश जेल में बंद छह कैदियों द्वारा उस समय रची गई जब उनको इलाज के लिए रिम्स ले जय जा रहा था। हत्या के प्लान का एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद खलबली मच गई है और इस संबंध में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
राजस्थान में भयानक हादसा, बेकाबू स्लीपर कोच बस ने टेंपो को रौंदा, 9 बच्चों सहित 12 लोगों की
मौत
मामला झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) की NIA कोर्ट के जज का है जिनको जान से मारने के लिए सुपारी देने की बात सामने आई है। यह जानकारी रांची पुलिस को एक गुमनाम पत्र के माध्यम से मिली है, जिसने पूरे प्रशासन में खलबली मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेलगांव पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। गुमनाम पत्र में बताया गया है कि रांची जेल में बंद छह कैदियों ने एनआईए कोर्ट के जज की हत्या के लिए बिहार के कुछ अपराधियों को दो करोड़ रुपए की सुपारी दी। इस पत्र में ये भी उल्लेखित है कि जेल में इलाज के लिए रिम्स जाने के दौरान साजिश की गई।
गुमनाम पत्र में अरुण कुमार राय के नाम का भी जिक्र है। लेकिन वह जेल में नहीं पाया गया है। जेल के रिकॉर्ड खंगालने के बाद पता चला है कि निवेश कुमार पोद्दार 7 अगस्त 2024 को जेल से रिम्स इलाज के लिए गया था और उसी दिन वापस आ गया था। जबकि प्रभु प्रभु प्रसाद साहू जेल से 13 अगस्त को रिम्स इलाज के लिए गया और इलाज करने के बाद 22 अगस्त को वापस आया था।
पुलिस के अनुसार जांच के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में बंद 6 कैदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। जांच में पता चला कि कुख्यात पीएलएफआई (PLFI) उग्रवादी प्रभु प्रसाद साहू और निवेश कुमार पोद्दार को इलाज के बहाने रिम्स भेजा गया था, जहां उन्होंने बिहार (Bihar) के शूटरों को 75 लाख रुपए दिए। हालांकि, पूछताछ में दोनों उग्रवादियों ने किसी भी जज की हत्या की साजिश से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है, ताकि सच का पता लगाया जा सके।
इस पूरे मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें NIA के केस में जेल बंद बंद सोनू पंडित, निवेश कुमार पोद्दार, प्रभु प्रसाद साहू, मनोज कुमार चौधरी और एटीएस केस में बंद चंदन कुमार साहू शामिल हैं। चंदन कुमार साहू गैंगस्टर अमन साहू गिरोह से जुड़ा है जबकि अन्य का ताल्लुक पीएलएफआई और टेरर फंडिंग से जुड़ा है। गुमनाम पत्र के आधार पर खेल गांव ओपी के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने जेल में बंद कैदी सोनू पंडित, निवेश कुमार पोद्दार, प्रभु प्रसाद साहू, चंदन कुमार साहू और मनोज कुमार चौधरी से पूछताछ भी की है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बिना KYC खोल दिया खाता, फिर वही अकाउंट साइबर ठगों को बेचा | PNB के डिप्टी मैनेजर सहित दो गिरफ्तार
कर्मचारियों की निजी जानकारी RTI Act के तहत नहीं दी जा सकती: हाई कोर्ट
DA Hike: कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा; महंगाई भत्ते में इजाफ़ा | अब इतनी हो जाएगी सैलरी
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
राज्य के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने किया बोनस का ऐलान
NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
