छत्तीसगढ़ में 14 IAS अफसरों के तबादले, 2 कलेक्टर बदले | यहां देखिए लिस्ट

रायपुर 

छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को 14 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। सरकार ने दो  जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए हैं। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

मिशन 2024: जेपी नड्डा ने किया BJP की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह सहित 38 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी | जानिए आपके प्रदेश से किसको किया शामिल

जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।

आदेशों के अनुसार जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का MD बनाया गया है। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सब के अलावा 2 नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। 2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त और अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी तबादला किया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। पांडे के घर 20 जुलाई को ईडी का छापा पड़ा था। छापे की जानकारी मिलते ही वे लापता हो गए थे। वहीं छापे में ईडी के अधिकारियों ने कई दस्तावेज खंगाले और जब्त भी किए हैं।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

मिशन 2024: जेपी नड्डा ने किया BJP की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, रमन सिंह सहित 38 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी | जानिए आपके प्रदेश से किसको किया शामिल

लाखों बैंककर्मियों के लिए झटका, 5 डे वीक को लेकर नहीं निकला कोई नतीजा

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ACTO 6 लाख 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार | 23 लाख मांगे थे

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, महिला ACTO 6 लाख 10 हजार की घूस लेते गिरफ्तार | 23 लाख मांगे थे

राजस्थान हाईकोर्ट में तकनीकी संवर्ग का होगा पुनर्गठन, 76 नवीन पदों का सृजन