जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में दर्दनाक घटना हुई। आईबी के एक अफसर के बेटा-बहू ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों करीब नौ माह पहले ही परिणय सूत्र में बंधे थे। सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
मामला जयपुर के आदर्श नगर थाने इलाके के शिव शंकर कॉलोनी का है। मृतकों के नाम हेमंत साहू (26) और हेमलता (21) हैं। घटनाक्रम के अनुसार हेमंत साहू ने पहले अपने हाथ की नसें काटी। इसके बाद जहर खा लिया। यह देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। हेमंत काफी गुस्सैल और बेरोजगार था। वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि पहले हेमंत ने गुस्से में अपने हाथ की नसें काट दी। इसके बाद उसने जहर पी लिया। यह देखकर हेमलता ने भी जहर खा लिया।
बहू चिल्लाई तो पता चला
हेमलता की जोर से आवाज आई- पापा बचाओ। पिता ने बड़े बेटे को आवाज लगाई। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। परिवार के लोग दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
