नई दिल्ली
मकर संक्रांति के दिन देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश शुक्रवार को नाकाम कर दी गई। पुलिस ने आज पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी इलाके से IED (Improvise explosive device) बम बरामद किया जिसे एक गड्ढे में ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि एक बड़ी आतंकी घटना की साजिश थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। जिस दुकान के बाहर स्कूटी पर यह संदिग्ध बैग रखा था उस दुकानदार और आस-पास के लोगों की सजगता की वजह से इस बैग की जानकारी सही समय पर पुलिस को दी गई। जिससे एक बड़ा हादसा टाल दिया गया।
इस इलाके में लोगों को जैसे ही एक बैग में बम जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी तक अफरा-तफरी मच गई। बम की सूचना पर पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद NSG की टीम और बम डिस्पोजल की टीम भी पहुंची। इनकी जांच में वह IED (Improvise explosive device) बम निकला।
IED (Improvise explosive device) को एक बड़े गड्ढे में ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया है। बैग में बम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची NSG की टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में हिंट दिया था। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाकर एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में आईईडी को ब्लास्ट कराया गया। स्पेशल सेल की टीम मामले में एक्टिव हो गई है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर किसने बैग में IED रखा था। वह इसे कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जाना था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल मिली थी। बताया गया था कि गाजीपुर इलाके में एक संदिग्ध बैग है जिसमें बम है। अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के बाद इलाके के लोगों को घटनास्थल की ओर न आने की हिदायत दी गई। साथ ही इलाके को घेर भी लिया गया है। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है।
पुलिस सीसीटीवी फुटैज को भी खंगाल रही है, ताकि शख्स की पहचान में आसानी हो। यही नहीं दिल्ली की अन्य मंडियों औऱ भीड़-भाड़ वाले इलाकों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस बीच गाजीपुर मंडी को भी खाली करवा दिया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चीनी के दाम बढ़े तो मची हलचल, अब ISMA ने बता दिया असली खेल | कमी नहीं, बाजार की घबराहट से चढ़ीं कीमतें
- जयपुर से बांसवाड़ा तक ACB का डबल ट्रैप | बिजली लोड बढ़ाने से मॉर्टगेज तक रिश्वत का खेल पकड़ा
- अब आपके नाम पर 9 से ज्यादा SIM नहीं चलेंगे | नया नंबर लेने से पहले मोबाइल कनेक्शनों की होगी पूरी पड़ताल
- हरियाणा में गोदरेज का 20 हजार करोड़ का दांव | गुरुग्राम पर अकेले 3,500 करोड़, 40 हजार रोजगार का दावा
- खाली डिवाइडरों पर अब हरियाली की नजर | भरतपुर में पौधरोपण बढ़ाने के लिए हरित ब्रज सोसायटी ने बनाया नया प्लान
- Bharatpur News: कांवड़ लेकर लौट रहे थे, NH-21 पर मौत बनकर दौड़े वाहन | दो हादसों में 2 कांवड़ियों की मौत, 4 की हालत गंभीर
- 5:30 बजे निकला रेलवे अफसर, फिर फोन बंद… घर नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप | परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
- डीग कांग्रेस में फिर छिड़ी अंदरूनी जंग | वार्ड प्रभारियों की सूची में नाम गायब, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भड़के
- वैर में चुनावी बिसात बिछी, इस बार किसके सिर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज?
- 44 साल तक अदालतों में अटका हत्या का मामला, अब 70 साल के आरोपी को मिली राहत | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी देरी न्यायिक व्यवस्था की विफलता
