भरतपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने महारानी श्रीजयाकॉलेज के खेल मैदान पर उस समय एक फुटबॉलर पर फायरिंग कर दी जब वह मैदान पर खेलने गया था। फायरिंग की वारदात में फुटबॉलर घायल हो गया। उसके चेहरे और गर्दन पर छर्रे लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदमाशों की फायरिंग में घायल फुटबॉलर का नाम जितेश सैनी पुत्र प्रमोद सैनी निवासी दीनदयाल नगर, भरतपुर है। बताया जाता है कि फायरिंग करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने दहशत पैदा करने के लिए फिल्मी स्टाइल में अपनी बाइक से कॉलेज मैदान के चक्कर लगाए और फरार हो गए।
फायरिंग की वारदात शुक्रवार शाम को उस समय हुई थी जब फुटबॉलर जितेश कॉलेज ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गया था और वह अपने कपड़े बदल रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और सीधे जितेश पर फायरिंग कर दी जिससे वह गया हो गया। घायल अवस्था में अन्य खिलाडियों ने उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
एक बदमाश की हुई पहचान
सूचना मिलने पर मथुरा गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। पुलिस का कहना का कहना है बदमाशों की संख्या चार थी जिनमें से एक की पहचान कर ली गई है। उसका नाम डैनी है। वह गोपालगढ़ का रहने वाला है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
