त्योहार से पहले राजस्थान के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, सरस घी के दाम बढ़े

जयपुर 

राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर है। राज्य की सबसे भरोसेमंद मानी जाने वाली सरस डेयरी ने अचानक अपने घी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

भरतपुर में दरिंदगी: छेड़खानी के बाद लड़कियों को लोहे के पाइप से पीटा | बेहोशी की हालत में खेत में मिलीं दो युवतियां, पुलिस के हाथ अभी खाली

अब सामान्य सरस घी का 1 लीटर पैक 568 की जगह 588 रुपए में और गाय का घी 588 की जगह 608 रुपए में मिलेगा। यही नहीं, बड़े पैक पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। 15 किलोग्राम का टिन अब सामान्य घी के लिए 643 रुपए प्रति लीटर और गाय के घी के लिए 663 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा।

राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) ने साफ किया है कि यह नई दरें आज से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं। RCDF के मुताबिक, सरस घी की कीमतें वही तय करता है, जबकि दूध की कीमतों का निर्धारण जिला स्तर पर डेयरी संघ करते हैं।

त्योहारों से पहले दाम बढ़ने के पीछे वजह भी दिलचस्प है। विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में घी की खपत बढ़ जाती है, और इसी मांग को देखते हुए यह संशोधन किया गया है।

हालांकि उपभोक्ताओं को यह फैसला झटका देने वाला जरूर है, लेकिन RCDF ने दावा किया है कि यह कदम किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हित में है।

अब देखना होगा कि इस बढ़ोतरी के बाद सरस घी का स्वाद कितने लोगों की थालियों से गायब होता है और कितनों के बजट पर भारी पड़ता है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भरतपुर में दरिंदगी: छेड़खानी के बाद लड़कियों को लोहे के पाइप से पीटा | बेहोशी की हालत में खेत में मिलीं दो युवतियां, पुलिस के हाथ अभी खाली

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस बयान से रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत

हिमाचल विधानसभा में डीए पर संग्राम | नारेबाजी के बीच बीजेपी का वॉकआउट, सीएम सुक्खू ने बताई सरकार की ये लाचारी

घर-रेस्टोरेंट का बचा तेल अब उड़ाएगा हवाई जहाज | इंडियन ऑयल ने पानीपत रिफाइनरी में बनाया सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें