भरतपुर
राजकीय पंडित मेवाराम माध्यमिक विद्यालय जाटोली घना में 73 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि नगर निगम के पार्षद दीपक मुदगल ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवम विशिष्ट अतिथि अतर सिंह ने पार्षद मुदगल का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान संध्या चौधरी का पार्षद मुदगल ने माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर व मीमेंटो देकर सम्मान किया। पार्षद ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र भावना से प्रेरित हो राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। शिक्षा में लक्ष्य प्राप्त करना ,शारीरिक व्यायाम कर स्वस्थ रहना, बिजली बचाना,जल बचाना,यातायात के नियमों का पालन करना, कोरोना में सरकार के नियमों का पालन करना, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पालन करना भी राष्ट्र के लिए समर्पित भावना है।
संस्था प्रधान संध्या चौधरी ने मां शारदे व पंडित मेवाराम को नमन करते हुए बच्चों को शिक्षा में अपना लक्ष्य प्राप्त करना ही पवित्र राष्ट्रहित बताया। ग्राम सरपंच की तरफ से अतर सिंह ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर रामबीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के साथ जागरूकता पर जोर
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
