जयपुर
रीट लेवल वन की कटऑफ़ लिस्ट जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी। कल्ला ने कहा- जल्द से जल्द नियुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा।
राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत अध्यापक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर दिनांक 31- 12- 2021 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस के क्रम 17 अप्रेल को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ़ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं।
General में पुरुष व महिला को 133 अंक होने पर नियुक्ति मिल जाएगी। वहीं, OBC महिला व पुरुष में दो अंक कम यानी 131 अंक पर ही नियुक्ति मिल जाएगी। SC में 125 और ST 117 का कटऑफ रहा है। इसके साथ ही जन्म तारीख भी दी गई है। सफल कैंडिडेट्स को मई में नियुक्ति मिल सकती है। प्रारम्भिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशालय कट ऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहे। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल स्वयं जयपुर चले गए हैं, लेकिन लिस्ट जारी करने के लिए लगातार निदेशालय के संपर्क में रहे।
राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत अध्यापक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर दिनांक 31- 12- 2021 को जारी विज्ञप्ति के क्रम आज दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ़ मार्क्स जारी कर दिए गए है।@DIPRRajasthan pic.twitter.com/bYEeXkGUDC
— Dr. Bulaki Das Kalla (@DrBDKallaINC) April 17, 2022
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
