रोपड़
पंजाब के रोपड़ में सोमवार को दुखद हादसा हुआ। एक निजी बस ने ओवरटेक करते हुए कार को टक्कर मार दी जिसके बाद कार सीधा भाखड़ा नहर में जा गिरी। इससे राजस्थान के एक डॉक्टर और उसके परिवार के पांच लोगों को मौत हो गई और अभी दो बच्चियां लापता बताई जा रही हैं।
पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से कार की खोज शुरू कर दी. वहीं, करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। सीकर SP कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि पंजाब पुलिस से हादसे की जानकारी मिली है। रींगस CHC में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार पूनियां, उनकी पत्नी सरिता पूनियां, बेटा राजा उर्फ दक्ष (14), डॉ. पूनियां का साला राजेश देवंदा (35) और राजेश की पत्नी रीना की मौत हो गई। डॉक्टर की दो साल की बेटी राजवी और उनके साले के बड़े भाई की 4 साल की बेटी गुड़िया की नहर में तलाश जारी है।
डॉक्टर और उनके साले का परिवार शिमला व मनाली घूमने के लिए गया था। एक पर्स में मिले कागजों से मृतकों की पहचान की गई। पुलिस के मुताबिक बस का चालक मौके से फरार हो गया है, लेकिन बस को कब्जे में ले लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
