जयपुर
एक समय राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा ) के सर्वेसर्वा रहे और वर्तमान में गहलोत सरकार के सबसे चहेते मंत्री डा. सुभाष गर्ग को संगठन ने अब अपनी कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बताया जा रहा है कि REET-2021 Paper Leak Scam की आंच मंत्री सुभाष गर्ग तक पहुंचने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा ) ने यह कदम उठाया है। सुभाष गर्ग संगठन के संरक्षक बने हुए थे।
इसके साथ ही प्रदीप पाराशर, डॉ. सुभाष यादव और बनय सिंह को भी संघ की कार्यकारिणी से मुक्त कर दिया गया है। वहीं डॉ. बीएस बैरवा के अधिकार सीज कर दिए हैं। यह निर्णय राजस्थान विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ ( रुक्टा ) की केंद्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक में लिया गया।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद वर्मा ने बताया कि बैठक में मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को संगठन के संरक्षक पद से मुक्त किया गया है। इसके अलावा राजस्थान यूनिवर्सिटी में देराश्री शिक्षक सदन के प्रभारी पद से प्रदीप पाराशर को, डा. सुभाष यादव को प्रवक्ता और बनय सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री पद से मुक्त करने का निर्णय किया गया। इसके अलावा बी एस बैरवा के कार्यकारिणी सदस्य बतौर सभी अधिकार सीज कर दिए गए हैं।
बैठक में महामंत्री विजय कुमार एरी, अध्यक्ष डा.जगतपाल एवं संयुक्त सचिव रमेश बैरवा सहित कार्यकारिणी सदस्य रोहतास महला, शक्ति सिंह शेखावत, लक्ष्मी चंद मीना, राम नारायण मीणा, भरत मीना उपस्थित थे।
सरकार ने किए 54 आरपीएस के तबादले, 2 को किया निलंबित, यहां देखिए पूरी सूची
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
- अब कागज की पर्ची नहीं चलेगी | 15 जून से ई-पर्ची के बिना नहीं मिलेगी RGHS की दवा
- रसोई से राष्ट्र निर्माण तक: सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों को दिया नया दर्जा | कहा- सिर्फ होममेकर नहीं, ‘नेशन बिल्डर’ हैं महिलाएं
