Rajasthan HC Exam 2021
राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जाएगा। अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जारी परीक्षा शेड्यूल को देख सकते हैं।
सिविल जज के कुल 120 रिक्त पदों के लिए इस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। भर्तियों के लिए 30 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 31अगस्त निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
इसमें (Rajasthan Civil Judge Recruitment 2021) जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 49, ओबीसी कैटेगरी के लिए 24 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस के लिए 11 सीटें, एमबीसी कैटेगरी के लिए 5 सीटें, एससी कैटेगरी के लिए 18 सीटें और एसटी कैटेगरी के लिए 13 सीटों पर भर्तियां होंगी। वैकेंसी की पूरी डिटेल के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
यह मांगी गई थी योग्यता
सिविल जज भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थी का एलएलबी पास होना अनिवार्य है। एलएलबी के फाइनल ईयर या अंतिम सेमेस्टर के अभ्यर्थी को भी इन पदों पर आवेदन की छूट दी गई थी। वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी।
जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड
अभी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही प्रवेश परीक्षा प्रवेश जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
