जयपुर
राजस्थान में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है।अब आपको पासपोर्ट के सत्यापन के लिए थाने का चक्कर नहीं लगाना होगा। पुलिस ऑनलाइन आपके पासपोर्ट का सत्यापन करेगी। अब एम पासपोर्ट एप से पुलिस पदाधिकारी ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन करेंगे।
अब विदेश मंत्रालय के ‘डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन इनिसिएटिव’ के तहत रीजनल पासपोर्ट ऑफिस जयपुर की ओर से राजस्थान पुलिस के साथ प्रदेश में पासपोर्ट जारी करने के लिए की जाने वाली पुलिस जांच के वेरिफिकेशन को ऑनलाइन कर दिया गया है।
टीसीएस ने इसके लिए जयपुर पुलिस कमिशनरेट के 50 पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। इसके जरिए वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पेपरलैस बनाया जाएगा और 3-4 दिन में वेरिफिकेशन हो जाएगा। फिलहाल इस सुविधा का लाभ सिर्फ जयपुरवासियों को ही मिलेगा।
राजस्थान में अब पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जयपुर से यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्दी ही पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा।
आपको बता दें पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। इससे पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम आसान होगा और आवेदन में पुलिस पेंच नहीं फंसेगा। नई व्यवस्था से आवेदक सहित पुलिस को काफी राहत मिलेगी। घंटों काम मिनटों में पूरा होकर ऑनलाइन पासपोर्ट अफसर तक पहुंच जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
