22 मई अन्तररष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विशेष पर
डॉ. विनीता राठौड़
अपने बचपन में सीखी थी,
यह सुन्दर कविता
फूलों से नित हंसना सीखो ,
भौंरो से नित गाना।
मैं कहती हूँ जीवों से सीखो,
प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरना।
प्रोटोजोआ के सूक्ष्म जीवों से सीखो,
पुटीभवन द्वारा स्वयं सुरक्षित हो जाना।
स्वच्छ जलीय स्पंजों से सीखो,
लघु पत्र कलिका बना कर बचना।
मूंगों से सीखो,
प्रवाल भित्ति बना कर दृढ़ता पूर्वक जीना।
रेशम कीट व तितलियों से सीखो,
कोकून में विकसित होना।
साधु केंकड़े से सीखो,
घोंघे के खाली कवच में सन्तुष्ट जीवन यापन करना।
सीप से सीखो,
बाह्य कवच के भीतर जीवित रहना।
ध्रुवीय भालू से सीखो,
शीत निष्क्रियता द्वारा सर्दी से बच जाना।
मेंढक से सीखो,
ग्रीष्म निष्क्रियता द्वारा गरमी से बच पाना।
सब जीव हमें सिखाते हैं,
प्रतिकूल परिस्थितियों से कैसे है बचना।
शांत दुबके रह कर सिखाते,
अनुकूल परिस्थितियों का इन्तजार करना।
विविध प्रयासों द्वारा सिखाते,
हर हाल में अपनी प्रजाति बचाना।
सीखो इन जीवों से हे मानव,
विकट काल गृहावास में बिताना।
समय की यही पुकार है,
गर मानव प्रजाति को सुरक्षित है रखना।
जीत कर जीवन की इस जंग को,
अनुकूल परिस्थितियों में फिर से मौज मनाना।
मधुर ताल मुरली की बजाना,
और गीत खुशियों के गाना।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
- शतरंज से तेज़ हो रहा दिमाग | भरतपुर में पाँच दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- खेती से कमाई का नया फार्मूला | एमपीयूएटी में अमरुद आधारित बागवानी पर 36 किसानों को मिला प्रशिक्षण और संसाधन
- अटल जी को नमन, सुशासन का संकल्प | महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 101वीं जयंती पर सुशासन दिवस
- भरतपुर में दर्दनाक हादसा: बीमार बेटे को दिखाकर लौट रही थी मां, अज्ञात कार ने रौंदा, मौके पर ही दोनों की मौत
- सेवा, सौहार्द और संकल्प का एजेंडा | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की बोर्ड बैठक में 2026 की कार्ययोजना तय
