हाजीपुर (बिहार)
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर जरुआ में10 जून को दिनदहाड़े बैंक में एक बड़ी लूट की वारदात हुई जिसमें बदमाश बैंक से एक करोड़ से ज्यादा की रकम लूट कर चहलकदमी करते हुए फरार हो गए। लूट की यह वारदात केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के घर के नजदीक ही HDFC बैंक में हुई। लूट की यह वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। इसमें बोरे में कैश भरकर निकलते पांच लुटेरे दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हथियारबंद लुटेरों की संख्या पांच थी। ये सभी बैंक में एकसाथ घुसे और धावा बोल दिया और एक करोड़ 19 लाख रुपए लूट ले गए। अभी भी अमाउंट मिलाया जा रहा है और लूट की रकम बढ़ भी सकती है।बदमाश ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए।इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तिरहुत रेंज आईजी गणेश कुमार समेत कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। लूट की इतनी बड़ी वारदात केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंदराय के घर से थोड़ी ही दूरी पर हाजीपुर कनपुरा जटुआ बाजार में अंजाम दी गई।
बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद करीब 11 बजे लुटेरे परिसर में दाखिल हो गए और उन्होंने दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंककर्मियों और एक ग्राहक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने हथियार का डर दिखाकर ग्राहक और बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया था। बाइक सवार बदमाश पांच की संख्या में बैंक पहुंचे थे। लूट के बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
