लखनऊ
लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार आधी रात के बाद मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग में बंगलादेशी गिरोह के सरगना हमजा की मौत हो गई। हमजा के सीने में गोली लगी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ लखनऊ के गोमतीनगर में सहारा फ्लाईओवर के पास रात करीब 2:30 बजे उस समय हुई जब पुलिस वहां गश्त कर रही थी। इस गिरोह के बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोली चली। इसमें एक बदमाश के सीने पर गोली लगते ही वह गिर गया।
फायरिंग में कांस्टेबल नागेंद्र, रामनिवास और मुकेश चौधरी को भी हाथ व पैर में गोली लगी। इस बीच मौका पाकर बाकी बदमाश फरार हो गए। पुलिस घायल बदमाश को सिविल अस्पताल लेकर पहुँची जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस की गोली से ढेर हुआ बदमाश हमजा बंगलादेशी नागरिक है। हमजा लखनऊ में कई बार डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। चार साल पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद वह फिर से किसी बड़ी वारदात की योजना बनाकर यहां आया था। 11 अक्टूबर को इसके तीन साथियों को मुठभेड़ के दौरान चिनहट क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
