डीग
नव गठित जिला डीग में संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4.21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। इस संग्रहालय में आठ तरह की गैलरी बनाई जाएंगी।
प्रस्ताव के अनुसार, भरतपुर राजवंश के इतिहास को प्रदर्शित करती गैलेरी, महाराजा सूरजमल गैलेरी, आर्म्स गैलेरी, मूर्ति गैलेरी, उत्खनन गैलेरी, कला एवं संस्कृति गैलेरी, ब्रजमंडल गैलेरी, पेंटिंग गैलेरी सहित कुल 8 गैलेरी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, डीग किला क्षेत्र में मुख्य द्वार से संग्रहालय भवन तक हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट, जल आपूर्ति संबंधी कार्य, पर्यटकों की सुविधा के लिए आवागमन तथा अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
इस निर्णय से पर्यटकों को डीग किले के साथ-साथ भरतपुर के राजवंश, ब्रज की कला एवं संस्कृति, प्राचीनकाल के हथियारों सहित विभिन्न जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
उत्तराखंड में राजस्थान के 11 तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, बद्रीनाथ दर्शन को जा रहे थे सभी