जयपुर
नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व आई बैंक सोसाइटी राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कांवटिया हॉस्पिटल जयपुर में अधीक्षक डा.लिनेश्वर हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में नेत्र विशेषज्ञ डा.इकबाल भारती ने नेत्र दान के महत्व, क्रिया विधि पर प्रकाश डाला। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा ने विजन 2020 की उपलब्धि के बाद कॉर्नियल ब्लाइंडनेस को रोके जाने की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विटामिन ए की कमी, बच्चों को तीर कमान से खेलना, गुल्ली डंडा, खेती आधारित चोटों, अल्सर, जर्दा खाने वालों की चूने वाली डिबिया के चूने के आंख में जाने आदि सहित कारणों से फूला पड़ना आदि के बारे में बताया।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि एक नेत्रदान से दो व्यक्तियों के जीवन रोशन होते हैं और अब तो उपलब्ध उन्नत संसाधनों व उच्च तकनीक के पारंगत चिकित्सकों का राज्य के एसएमएस अस्पताल में उपलब्ध होने से एक ही कॉर्निया से एक से अधिक व्यक्तियों के दुर्लभ रोगों का निदान संभव हो जाता है। उन्होंने लंबी बेहोशी वाले गंभीर मरीजों के नेत्र देखरेख पर भी प्रकाश डाला।
कांवटिया हॉस्पिटल की सर्जन डा.नसरीन भारती ने सामाजिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने देश में सभी धर्मो में दान का अत्यधिक महत्व है। ऐसे में मृत्यु के बाद होने वाले नेत्र दान सुनिश्चित कर व्यक्ति अपने स्वर्ग का रास्ता प्रशस्त कर सकता है। आई बैंक सोसाइटी राजस्थान की फाउंडर मेंबर श्रीमती भंडारी ने अपने 2000 नेत्र दान के इतिहास पर प्रकाश डाला।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
- बिजली बिल में सेस, सड़कों पर अंधेरा, भरतपुर में आखिर किसकी जवाबदेही?
- 1 नवंबर को स्थापना दिवस, 22 दिसंबर को दीक्षांत समारोह; MPUAT में तैयारियों को लेकर मंथन
