भरतपुर
जगदीश प्रसाद मेमोरियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 का समापन जिला परिषद सीईओ सुशील कुमार आईएएस के मुख्य आथित्य में गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने खिलाड़ी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मेडल प्राप्त करने पर सरकारी नौकरी में भी विशेष प्रावधान है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित रहते हुए खेल के प्रति उत्साहित किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो.अरविंद वर्मा, कांग्रेस नेता सुबोध चंसोरिया एडवोकेट, अचला यादव, यदु यादव एवं सिद्धार्थ यादव थे।
जे पी यादव क्लब के अध्यक्ष और नगर निगम के पार्षद दीपक मुदगल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण व फेंटा बांधकर स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किए। मुदगल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भरतपुर, अलवर, हिंडौन व करौली के लगभग 160 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें विजेताओं को गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल व ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया।
जे पी यादव क्लब के कोच भानू प्रताप यादव ने कहा कि भरतपुर में प्रथम बार टैग टीम का आयोजन किया गया जिसमे जे पी यादव टाइगर मार्शल आर्ट्स एकेडमी व फाइटर्स जोन द माउंटेन एकेडमी अलग-अलग कैटिगरी में विजेता रहीं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
