जयपुर
राजस्थान में अब सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की छूट अब एक माह और बढ़ा दी गई है। यानी अब सरकारी कर्मचारियों के तबादले 15 सितंबर तक हो सकेंगे। इससे पहले 14 अगस्त तक ही तबादलों की छूट थी। स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने ट्रांसफरों पर प्रतिबंध में छूट को एक माह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
आपको बता दें कि प्रदेश में 14 जुलाई से 14 अगस्त तक के लिए करीब तेरह माह बाद सरकारी कर्मियों के ट्रांसफर से बैन हटा था। इस कारण शनिवार देर रात तक कई विभागों मेंतबादला सूचियां सूचियां जारी होती रहीं। पंचायत चुनाव वाले जिलों में भी तबादले होने की जानकारी मिली है।
अब एक माह के लिए सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफरों पर प्रतिबंध में छूट और दे दी गई है। पंचायत चुनाव वाले जिलों में आचार संहिता के हटने के बाद ही कार्य मुक्त होने और नया पद ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
आवेदन ऑनलाइन
प्रशासनिक सुधार विभाग ने 13 जुलाई को आदेश जारी कर 14 जुलाई से 14 अगस्त के बीच सभी विभागों की वेबसाइट के जरिए स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रावधान किया गया था। आवेदन करने के लिए व्यक्तिगत रूप से किसी भी कार्मिक को उपस्थित नहीं होने और किसी भी कागजी आवेदन पत्र पर विचार नहीं करने की हिदायत दी गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान की अदालतों में बदली तस्वीर, 18 न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जिला अदालतों से हाईकोर्ट तक नई जिम्मेदारियां
- भरतपुर में अग्रवाल समाज की दो बड़ी यात्राओं की तैयारी, 4 अक्टूबर को वाहन रैली और 11 को निकलेगी शोभा यात्रा
- राजस्थान में मौसम फिर लेने वाला है करवट, 29 सितंबर तक दो सिस्टम का असर, इन जिलों में बारिश के आसार
- भरतपुर की नई महापौर अनुराधा हजारी सिंह का व्यापार प्रकोष्ठ ने किया सम्मान, व्यापारियों के साथ विकास का भरोसा
- डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में उछली कार, सामने से आ रहे ट्रेलर में घुसी; 2 MBBS स्टूडेंट और ड्राइवर की मौत
- BDO के ठिकाने पर मिला करीब 1 किलो सोना, जयपुर प्लॉट के कागज भी जब्त; अब बैंक खाते-लॉकर खंगालेगी ACB
- आगरा एक्सप्रेस-वे पर 140 KM/H की रफ्तार का कहर: 5 बार पलटी क्रेटा, 3 की मौत; सीट बेल्ट ने बचाई 2 की जान
- रिश्वतखोरी में फंसा BDO: 8.14 लाख रुपए समेटकर बीकानेर भाग रहा था, ACB ने नाकेबंदी कर दबोचा
- NPS में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, रिटायरमेंट फंड के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर, 1 अक्टूबर को हो सकता है ऐलान
- 66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; भरतपुर समेत इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट
