जोधपुर
एसीबी ने जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे प्रबंधक कार्यालय (DRM) के अकाउंटेंट को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत के खेल में कई अफसरों के भी शामिल होने की आशंका है। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का कहना है कि वह घूस का ज्यादातर हिस्सा अफसरों तक पहुंचाता था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की स्पेशल यूनिट को टोल फ्री नंबर 1064 पर एक रेलवे कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिली। इसके आधार पर एसीबी (ACB) ने जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे प्रबंधक कार्यालय के अकाउंटेंट विजय गुप्ता को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। नेहरुपार्क स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाला विजय गुप्ता करौली का रहने वाला बताया गया। वह वर्क अकाउंटेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग डीआरएम कार्यालय जोधपुर में कार्यरत है।
एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की फाइल प्रोसेस करने के एवज में 4000 रुपए प्रति फाइल अकाउंटेंट विजय गुप्ता ले रहा था। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। आरोपी ने ACB को यह भी बताया है कि उसे 4000 रुपए प्रति फाइल जो मिलता है, उसमें उसका हिस्सा काफी कम होता है, बाकी सारा पैसा ऊपर अधिकारियों का जाता है।
आरोपी से फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि कौन-कौन अधिकारी प्राप्त करते हैं इसका पता लगाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
