दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी

दौसा जिला बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी चुनाव में हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी अध्यक्ष और विकास शर्मा सचिव निर्वाचित हुए। चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।

दौसा। दौसा जिला बॉल बैडमिंटन संघ की बैठक एवं कार्यकारिणी चुनाव रविवार को पंडित सूर्य नारायण टीटी कॉलेज, दौसा में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से पूरी हुई, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

चुनाव परिणामों के अनुसार हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विकास शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। गिर्राज प्रसाद शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार शर्मा एवं कृष्ण कुमार शर्मा का चयन किया गया। प्रीतेश कुमार शर्मा और गिरिराज प्रसाद शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया, जबकि सचिन कुमार सैनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव शौकत अली मंसूरी की देखरेख में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत गुप्ता तथा पर्यवेक्षक के रूप में जिला ओलंपिक संघ के सचिव शिवचरण रावत मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।

RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा

इस अवसर पर राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के कानूनी सलाहकार एडवोकेट ताहिर खान, वरिष्ठ राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी अकरम खान, दौसा जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद, सरस डेयरी अधिकारी सुभाष शर्मा, अभिनेता विषजोश पंडित, आनंदीलाल गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, सोहन सिंह राजावत, हनुमान शर्मा तथा गणेश शर्मा सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में बॉल बैडमिंटन खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और ग्रामीण स्तर तक खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?

बैटरी की दुनिया में भारत का धमाका: सिर्फ 1 मिनट में 80% चार्ज होगा फोन और EV, जानें इस स्वदेशी तकनीक का राज

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *