नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और Pensioner के लिए बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) के एरियर को लेकर लगातार अपनी मांग सरकार के सामने रख रहे हैं। और सरकार ने इसे लेकर फैसला कर लिया है। केंद्र ने अपने इस फैसले की जानकारी राज्य सभा में भी दे दी है। सरकार के उत्तर से केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
डेढ़ साल के Arrear को लेकर सरकार ने साफ किया है कि सरकार का डेढ़ साल के Arrear का भुगतान करने का कोई इरादा नहीं है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में कहा है कि डेढ़ साल की अवधि के लिए किसी तरह का बकाया पेमेंट करने का विचार नहीं है। मतलब जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक एरियर का भुगतान नहीं होगा। सरकार की तरफ से आए इस बयान से केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, यूनियन का अब भी मानना है कि वह सरकार से इसको लेकर बात करेगी।
सरकार ने दिए ये तर्क
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को पिछले साल कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए रोका गया था। Covid -19 के चलते यह फैसला इसलिए किया गया ताकि, इससे सरकारी वित्तीय संसाधनों पर कम दबाव पड़े। महामारी की स्थिति में अलग-अलग तरीकों से संसाधन जुटाना जरूरी था। उनका तर्क था कि केंद्रीय कर्मियों के अलावा 01.04.2020 से 31.03.2021 तक सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी।
निर्मला सीतारमण के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रियों की सैलरी, सांसदों की सैलरी, अलाउंस और पेंशन अधिनियम, 1954 की धारा 3 में निर्दिष्ट समान दर पर है। सांसदों की सैलरी में 30% की कमी की गई। मंत्रियों की सैलरी में भी 30% कटौती हुई। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी तरह की कटौती नहीं की गई, न ही DA में कटौती हुई। पूरे साल उनकी सैलरी और DA का भुगतान हुआ है। सिर्फ महामारी में हालात को देखते हुए महंगाई भत्ते में अतिरिक्त वृद्धि को 01.01.2020 से 30,06.2021 तक फ्रीज किया गया था, जिसे 30 जून के बाद से हटा दिया गया है।
34402.32 करोड़ रुपए की हुई बचत
महामारी के चलते रोके गए DA से सरकार को 34402.32 करोड़ रुपए की बचत हुई है। इस दौरान महंगाई भत्ते की तीन किस्त रोकी गई थी। इसमें 01.01.2020, 01.07.2020 और 01.01.2021 शामिल हैं।
महंगाई भत्ता हो जाएगा 31 फीसदी
DA एरियर रोकने के फैसले के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक राहत की खबर ये है कि उनका महंगाई भत्ता (DA) 31 फीसदी पहुंच जाएगा। उनका जून 2021 के महंगाई भत्ते का ऐलान होना है। इसका ऐलान होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 3 फीसदी का और इजाफा होना है। हाल ही में जारी AICPI के आंकड़ों से साफ हो गया है कि जून 2021 में महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ेगा। महंगाई भत्ता अभी 28 फीसदी पर है। लेकिन, 3 फीसदी और जुड़ने से यह 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
