कविता
डॉ. विनीता राठौड़
कोरोना के घातक तीर चल रहे
घर-घर में ये पीर भर रहे
मेडिकल ढांचे हो गए धराशायी
उपचार को तरसते मरीज बहन-भाई
विचलित करती तस्वीरें बन्द करो
हो सके तो पीर पराई कम करो
छोटी सी भी एक गलती पहुँचा देगी वहां
पछतावे के सिवाय कुछ नहीं होगा जहां
लेना होगा संकल्प हर एक को
बचाना है गर मानव जीवन तो
आरोप-प्रत्यारोप हो जाएं बंद
सब मिलकर लड़ें यह जंग
भूलो-बिसरो आपस की हर नाराजगी
दिखा दो जगत को एकता की बानगी
जितनी जिससे बन पाए
उतनी मदद का हाथ बढ़ाएं
निभाएँ सबअपनी जिम्मेदारी
कष्ट निवारण में हो सबकी भागीदारी
पीर हरो और धीर धरो
दुआओं में अपनी सबको शामिल करो
गवाह है गौरवशाली इतिहास हमारा
संकट में सदैव निभाया हमने भाईचारा
जान किसी की भी असमय चली जाए नहीं है गवारा
हौंसलों से जीतेगें कोरोना से यह जंग दुबारा।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- अब हफ्ते में छह दिन चलेगा न्याय | जैसलमेर में फुल कोर्ट मीटिंग से निकला बड़ा फैसला, हाईकोर्ट के दरवाज़े अब दो शनिवार भी खुलेंगे
- ना चूल्हा, ना अकेलापन | गुजरात का वह गांव जहां पूरा जीवन एक ही रसोई के इर्द-गिर्द धड़कता है
- 40 मिनट तक पुतिन की चौखट पर ठिठके शहबाज | मीटिंग में जबरन घुसे, दुनिया ने देखी पाक पीएम की बेइज्जती
- वैर अभिभाषक संघ में जोरदार मुकाबला | अध्यक्ष पद पर विकास शर्मा 13 मतों से विजयी
- विकसित भारत की राह पर भव्य मंथन | भरतपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का दमदार आगाज़
- जज ने किया पॉवर का मिसयूज, हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड | जज ने DSP को गिरफ्तार करने का दिया था आदेश
- कानून बेच रहा था ASI | एक लाख जेब में रखते ही ACB ने दबोच लिया, कुल दो लाख की कर रहा था मांग
- एमपीयूएटी का 19वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को | स्नातक से लेकर विद्यावाचस्पति तक, योग्य छात्रों को मिलेंगे उपाधि और स्वर्ण पदक
- दिल्ली में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की ‘केंद्रीय मंथन सभा’ में बड़े फैसले | गोपालन से 1.5 अरब फलदार पेड़ों तक, संगठन विस्तार का महाअभियान शुरू
- टिकट पर तकरार, बस थाने पहुंची | ट्रांसजेंडर वकील बनाम परिचालक… आधे घंटे तक सड़क से थाने में ‘कानूनी बहस’
