जयपुर
राजस्थान में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को भी प्रदेश में में 4108 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए। आज लगातार दूसरे दिन भी दो लोगों की मौत हुई। ये मौतें जोधपुर और अलवर जिले में एक—एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। राज्य में अभी तक 33 में से 32 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। जालौर अकेला ऐसा जिला है, जहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। प्रदेश में आज एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14166 हो चुकी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज राजस्थान में 4108 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जयपुर और जोधपुर के अलावा उदयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा में आज नए मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही है।
कहां कितने आए
जयपुर में 1866, जोधपुर में 515, उदयपुर में 225, अजमेर में 191, अलवर में 167, बीकानेर में 149, भरतपुर में 144, कोटा में 107, चित्तौड़गढ़ में 83, सीकर में 79, बाड़मेर में 78, सवाईमाधोपुर में 67, भीलवाड़ा में 55, सिरोही 54, पाली में 51, राजसमंद में 43, झालवाड़ में 39, बांसवाड़ा में 34, टोंक में 28, प्रतापगढ़ में 27, धौलपुर में 23, जैसलमेर में 20, हनुमानगढ़ में 15, डूंगरपुर में 14, बूंदी में 13, नागौर में 9, दौसा में 6, चूरू में 2, बारां में 2, श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में एक—एक नया मरीज मिला है।
इन जिलों में इतने एक्टिव केस
जयपुर में 7545, अलवर में 675, अजमेर में 559, उदयपुर में 548, बीकोनर में 475, कोटा में 399, भरतपुर में 342, चित्तौड़गढ़ में 275, भीलवाड़ा में 258, सवाईमाधोपुर में 145, सीकर में 141, बाड़मेर में 129, प्रतापगढ़ में 117, सिरोही में 109, श्रीगंगानगर में 91, बांसवाड़ा में 74, टोंक में 66, राजसमंद में 63, झालावाड़ में 60, डूंगरपुर में 58, पाली में 53, नागौर में 51, हनुमानगढ़ में 35, धौलपुर में 34, जैसलमेर में 27, बूंदी में 23, दौसा में 18, झुंझुनूं में 14, चूरू में 12, बारां में 6, करौली में 6 एक्टिव केस हैं।
ओमिक्रॉन के नए मरीजों का आना भी जारी
प्रदेश में ओमिक्रॉन के नए मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी राज्य में 69 ओमिक्रॉन पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जीनोम सीक्वेंसिंग की मिली रिपोर्ट के मुताबिक 8 जिलों में यह मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 69 मरीज अकेले जयपुर जिले में मिले हैं। वहीं अलवर में 3, सीकर मेें 2, धौलपुर, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ जिलों में एक—एक और 4 अन्य राज्यों के मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट पाया गया है। अब तक राज्य में कुल 373 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
