जयपुर
राजस्थान में कोरोना के संक्रमितों के मामलों में बराबर बढ़ोतरी हो रही है। गुरूवार को प्रदेश में 2656 नए केस दर्ज किए गए। सबसे अधिक 1439 मामले जयपुर में दर्ज किए गए हैं। वहीं एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हो रही है। जयपुर के हॉट स्पॉट इलाकों में आज संक्रमण की दर दोगुनी दर्ज की गई है।
जयपुर के बाद जोधपुर में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। हालांकि आज कोरोना से मौत में राहत हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार आज आज एक ही दिन में 28 जिलों में 2656 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज इन जिलों में आए नए केस
जयपुर में 1439, जोधपुर में 360, अलवर में 144, चित्तौड़गढ़ 90, उदयपुर में 89, अजमेर में 87, बीकानेर में 82, भरतपुर में 79, कोटा में 58, भीलवाड़ा में 34, श्रीगंगानगर में 32, सवाईमाधोपुर में 29, बाड़मेर में 17, सिरोही में 15, डूंगरपुर में 12, नागौर में 12, सीकर में 12, टोंक में 11, प्रतापगढ़ में 11, बांसवाड़ा में 10, हनुमानगढ़ में 9, झालावाड़ में 8, झुंझुनूं में 4, बारां में 4, चूरू में 2, दौसा में 2, जैसलमेर में 2, धौलपुर और करौली में एक—एक नया मरीज मिला है। जयपुर, जोधपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और बीकानेर हॉट स्पॉट जिले बने हुए हैं।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. मौजूदा समय में प्रदेश में इस समय 7268 कोरोना के एक्टिव केस हैं। जिस में सर्वाधिक 4445 मामले अकेले जयपुर में हैं।
जयपुर जिले में 1439 नए कोरोना मरीज
आज जयपुर जिले में कुल 1439 नए कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन पहले यहां से 1138 नए मरीज मिले थे। इनमें वैशाली नगर, झोटवाड़ा, सोडाला, जवाहर नगर, बनीपार्क, अजमेर रोड में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज एक ही दिन में 84 इलाकों में यह मरीज मिले हैं। जिले का लगभग हर इलाका अब संक्रमण की चपेट में है।
देखें आज जयपुर में कहां कितने आए कोरोना मरीज
वैशाली नगर में 83, झोटवाड़ा में 71, सोडाला में 60, बनीपार्क में 58, जवाहर नगर 56, अजमेर रोड में 51, मालवीय नगर में 48, मानसरोवर 47, ब्रहमपुरी में 40, टोंक रोड 35, शास्त्री नगर 33, विद्याधर नगर में 32, सी—स्कीम में 29, गोपालपुरा में 25, लालकोठी 25, आदर्श नगर में 24, मुरलीपुरा 24, प्रतापनगर 23, अग्रवाल फार्म में 23, सिविल लाइंस 23, दुर्गापुरा में 22, तिलक नगर 22, पत्रकार कॉलोनी में 22, चौड़ा रास्ता में 19, जौहरी बाजार 19, किरण पथ में 19, जेएलएन रोड में 18, जगतपुरा में 17, सांगानेर 17, घाटगेट में 16, आमेर रोड में 15, झालाना 15, गांधी नगर में 15, इंदिरा गांधी नगर में 14, राजापार्क 14, गंगापोल में 13, चांदपोल में 13, कोटपूतली 13, सीतापुरा 13, किशनपोल में 12, त्रिवेणी नगर में 12, टोंक फाटक 12, बरकत नगर में 10, अम्बाबाड़ी में 11, महेश नगर में 10, रामगंज 10, एमडी रोड 9, पुरानी बस्ती 9,सुभाष चौक 8, गोविंदगढ़ में 7, सिरसी 7, एसएमएस में 7, जयसिंहपुरा खोर में 6, जामडोली में 5, आमेर में 5, चाकसू में 5, खातीपुरा में 5, ईदगाह में 5, हसनपुरा 4, एमआई रोड 4, बाइस गोदाम में 3, जमवारामगढ़ में 3, कालवाड़ में 3, खो नागौरियान में 3, गुर्जर की थड़ी 3, छोटी चौपड़ में 2, सीकर रोड 2, स्टेशन रोड 2, बस्सी में 2, ट्रांसपोर्ट नगर 2, करतारपुरा 2, लुणियावास में 2, वाटिका में 2, विराट नगर 2, बीलवा, भांकरोटा, हरमाड़ा, जालुपुरा, जोरावर सिंह गेट, किशनगढ़ रेनवाल, रामबाग, शाहपुरा, सिंधी कैम्प में एक—एक। इसके आलावा 108 कोरोना मरीज अचिन्हित क्षेत्रों के हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
