नई दिल्ली
देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना मरीजों के आंकड़ों ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते दिन कोरोना महामारी से देश में 501 लोगों की जान चली गई है। दिवाली के बाद अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है। गुजरात में भी कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं, जिससे सरकार और प्रशासन सतर्क हो गया है। लोगों को मास्क पहने रखने और भीड़-भाड़ से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
देश में दूसरी लहर में तबाही मचाने के बाद कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में सामने आए आंकड़े डराने वाले हैं। पिछले एक दिन में कोरोना से देश में 501 मरीजों की महामारी की वजह से जान चली गई। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। मृतकों की संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,516 मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,44,14,186 हो गई। इसके अलावा, एक्टिव केस कम होकर 1,37,416 पर आ गई है, जोकि 267 दिनों में सबसे कम हैं।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि महामारी की वजह से पिछले 24 घंटों में 501 लोगों की जान चली गई। मृतकों की कुल संख्या अब तक 4,62,690 हो चुकी है। हालांकि यह लगातार 35वां दिन है, जब कोरोना के रोजाना मामले 20 हजार से कम आ रहे हैं। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मरीज बढ़ने के संकेत मिलना शुरू हो गया है।
जयपुर में तीन महीने बाद डबल डिजिट में कोरोना मरीज
राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीन महीने के लम्बे अंतराल के बाद कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। आने वाले दिनों में जयपुर में सबसे बड़ा इवेंट भारत-न्यूजीलैंड का टी-20 मैच है, जिसमें एक साथ 30 हजार या उससे ज्यादा लोग स्टेडियम में मैच देखेंगे। इसलिए चिंताएं और बढ़ गई हैं।
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जयपुर में 10 नए मरीज कोरोना के मिले। इसमें सबसे ज्यादा 4 मरीज बनीपार्क एरिया में मिले, जबकि मानसरोवर में 3 केस आए हैं। अजमेर रोड, गोपालपुरा और लूनियावास में एक-एक मरीज मिला है। जयपुर में 5 अगस्त के बाद ऐसा हुआ है, जब जयपुर में डबल डिजिट में मरीज आए हैं। अगस्त में भी 10 मरीज सामने आए थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लगातार दो दिन तक मैसेज देते हुए प्रदेश की जनता को चेताया था। इस मैसेज में गहलोत ने दीपावली बाद प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने की आशंका जताई थी।
गुजरात में एक दिन में ही 42 कोविड मरीज
गुजरात में कोरोना का मामले एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक दिन में गुजरात में 42 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद अब अहमदाबाद म्युनिसिपल कोर्पोरेशन के जरिए कोविड टेस्टिंग शुरू की गई है। पूरे गुजरात में जहां मामले सिर्फ दिन के 10 से भी कम हो गए थे। वहीं, अब ये मामले 42 पर पहुंच गए हैं।
डेल्टा वेरिएंट चिंता की मुख्य वजह
कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट चिंता की मुख्य वजह बना हुआ है। यह जानकारी INSACOG ने दी है। एक बुलेटिन में कहा गया है कि वैश्विक परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं आया है। B.1.617.2 (AY) और AY.x सबलाइनेज सहित डेल्टा, विश्व स्तर पर मुख्य वेरिएंट ऑफ कंसर्न बना हुआ है। ताजा WHO अपडेट के अनुसार, डेल्टा ने अधिकांश देशों में अन्य वेरिएंट्स को पछाड़ दिया है और अब अन्य वेरिएंट्स घट रहे हैं।
जानिए राज्यों का हाल
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सिर्फ 997 नए मामले सामने आए, जबकि 28 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, 1016 लोग रिकवर हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 66,21,420 हो गए हैं, जबकि अब तक 1,40,475 लोगों की राज्य में महामारी के चलते जान जा चुकी है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में रोजाना कोविड-19 मामलों की संख्या 26 रही, जिससे कुल मामले बढ़कर 10,06,271 हो गए।हालांकि, महामारी की वजह से पिछले 24 घंटों में किसी की जान नहीं गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते दिन किसी की जान नहीं गई और 40 नए केस सामने आए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चीनी के दाम बढ़े तो मची हलचल, अब ISMA ने बता दिया असली खेल | कमी नहीं, बाजार की घबराहट से चढ़ीं कीमतें
- जयपुर से बांसवाड़ा तक ACB का डबल ट्रैप | बिजली लोड बढ़ाने से मॉर्टगेज तक रिश्वत का खेल पकड़ा
- अब आपके नाम पर 9 से ज्यादा SIM नहीं चलेंगे | नया नंबर लेने से पहले मोबाइल कनेक्शनों की होगी पूरी पड़ताल
- हरियाणा में गोदरेज का 20 हजार करोड़ का दांव | गुरुग्राम पर अकेले 3,500 करोड़, 40 हजार रोजगार का दावा
- खाली डिवाइडरों पर अब हरियाली की नजर | भरतपुर में पौधरोपण बढ़ाने के लिए हरित ब्रज सोसायटी ने बनाया नया प्लान
- Bharatpur News: कांवड़ लेकर लौट रहे थे, NH-21 पर मौत बनकर दौड़े वाहन | दो हादसों में 2 कांवड़ियों की मौत, 4 की हालत गंभीर
- 5:30 बजे निकला रेलवे अफसर, फिर फोन बंद… घर नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप | परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
- डीग कांग्रेस में फिर छिड़ी अंदरूनी जंग | वार्ड प्रभारियों की सूची में नाम गायब, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह भड़के
- वैर में चुनावी बिसात बिछी, इस बार किसके सिर सजेगा पालिका अध्यक्ष का ताज?
- 44 साल तक अदालतों में अटका हत्या का मामला, अब 70 साल के आरोपी को मिली राहत | सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ऐसी देरी न्यायिक व्यवस्था की विफलता
