काम पर नहीं थे, फिर भी बढ़ेगी सैलरी! रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली 

रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। उन ट्रेनी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठेंगे जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान घर बैठे थे। रेल मंत्रालय ने 7 जुलाई 2025 को एक अहम सर्कुलर जारी कर स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रह रहे ट्रेनी कर्मचारियों की अवधि को ‘ड्यूटी’ माना जाएगा।

इस फैसले का सीधा असर उनकी वेतनवृद्धि (Salary Hike) पर पड़ेगा। यानी जो कर्मचारी अब तक संशय में थे कि उनका ट्रेनिंग पीरियड कैसे गिना जाएगा—उनके लिए ये घोषणा किसी तोहफे से कम नहीं।

रेल मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों को भेजे गए आदेश में कहा कि पहले से यह नीति है कि ट्रेनिंग पीरियड को ड्यूटी के रूप में गिना जाता है, चाहे कर्मचारी स्टाइपेंड पर हो या नहीं। लेकिन अब इसे कोविड-19 लॉकडाउन के विशेष संदर्भ में दोबारा स्पष्ट किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2020 में जो भी ट्रेनी 6 महीने तक अधिकतम अवधि तक घर पर थे, वे भी सैलरी वृद्धि के लिए योग्य माने जाएंगे, क्योंकि वह समय ‘ड्यूटी’ की श्रेणी में आएगा।

हालांकि, मंत्रालय ने यह शर्त भी रखी है कि कोई भी ट्रेनी 6 महीने से अधिक समय तक घर पर नहीं रह सकता। लेकिन यदि वह इस सीमा में है, तो उसका स्टाइपेंड और सेवा लाभ दोनों मिलने चाहिए।

रेलवे मंत्रालय का यह फैसला लाखों ट्रेनी और स्थाई कर्मचारियों के लिए भविष्य में पदोन्नति, इंक्रीमेंट और पेंशन कैलकुलेशन जैसे मामलों में बड़ा राहतकारी होगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में बिजली विभाग में बंपर भर्ती | डिस्कॉम में 1947 नए पद स्वीकृत

भोजनालय बना घूसखोरी का अड्डा! | JEN और दलाल 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे

CBI की अल सुबह दबिश, बैंक मैनेजर के घर मचा हड़कंप | लॉकर से 70 तोला सोना, अब खुलने लगीं आय से अधिक संपत्ति की परतें

NHAI का बड़ा फैसला: फ्लाईओवर और एलिवेटेड सड़कों पर टोल टैक्स में भारी कटौती, यात्रियों और व्यापारियों को मिली बड़ी राहत | जानें कितना मिलेगा फायदा

केंद्र के कर्मचारियों को तोहफा, इस भत्ते में हो गई बड़ी बढ़ोतरी | कई राज्यों में अभी इंतजार