जयपुर
जयपुर। कोरोना संक्रमण से राजस्थान के एक और विधायक का निधन हो गया। इस बार प्रतापगढ़ ज़िले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा ( dhariyawad bjp mla gautam lal meena ) इस जानलेवा बीमारी के शिकार हुए। गौतम लाल मीणा ने 19 मई बुधवार को सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। मीणा का पिछले कुछ दिनों से उदयपुर के एमडी चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले उनके स्वास्थय में अचानक ज़्यादा गिरावट आ गई थी। इस कारण वे वेंटिलेटर पर थे।मंगलवार रात मीणा की तबीयत में सुधार हुआ था। लेकिन बुधवार सुबह उनकी दिल की धड़कन अनियंत्रित हो गई। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजस्थान के चौथे विधायक जिनका कोरोना से निधन हुआ
गौतम लाल मीणा प्रदेश के चौथे विधायक हैं जिनका निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है। इससे पहले भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी, कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन भी कोरोना संक्रमण से हुआ था।
भाजपा में शोक
गौतम लाल मीणा के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इसे जहां अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने भी गौतम लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कोरोना संक्रमण के पहली और फिर अब दूसरी लहर के दौरान भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा ने फील्ड में कमान संभाली हुई थी। वे विधानसभा क्षेत्र धरियावद में स्वास्थ सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं से लेकर ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने तक में सक्रिय नज़र आए।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
- इंदिरा गांधी के नाम वाली पेंशन योजनाओं का नाम बदलेगी सरकार, अब इस नए नाम से होंगी संचालित | दिव्यांगों की मदद के नियमों में भी बड़ा बदलाव
