पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो

बीकानेर कांग्रेस विवाद, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल हाथापाई, बीकानेर पार्षद चुनाव, कांग्रेस टिकट विवाद, टिकट चोर आरोप, मोहित अरोड़ा, दीपक अरोड़ा निष्कासन, बीकानेर राजनीतिक बवाल

बीकानेर। राजस्थान में पार्षद चुनाव के टिकट को लेकर चल रही खींचतान ने बीकानेर कांग्रेस में ऐसा विस्फोट किया कि पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल सरेआम हाथापाई का शिकार हो गए। आरोप है कि पहले उनका सम्मान किया गया, मुंह मीठा कराया गया और फिर उन्हें सीढ़ियों की ओर बुलाकर अचानक उन पर हमला कर दिया गया।

घटना के दौरान कथित तौर पर ‘टिकट चोर-टिकट चोर’ के नारे लगाए गए और हाथापाई इतनी बढ़ गई कि मेघवाल के कपड़े तक फट गए। मामला सामने आते ही कांग्रेस संगठन ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी बताए जा रहे मोहित अरोड़ा और उसके पिता दीपक अरोड़ा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पुलिस ने भी मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए

2 सितंबर को चुनाव कार्यालय में शुरू हुआ विवाद

यह पूरा घटनाक्रम 2 सितंबर का बताया जा रहा है। पूर्व IPS और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस प्रत्याशी नवरत्न डांगा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।

आरोप है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज मोहित अरोड़ा और उसके साथियों ने शुरुआत में मेघवाल का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर ‘अंकल’ कहकर सीढ़ियों की तरफ बुलाया गया।

लेकिन वहां पहुंचते ही माहौल अचानक बदल गया। आरोप है कि ‘टिकट चोर-टिकट चोर’ के नारे लगने लगे और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मेघवाल के साथ मारपीट हुई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।

मारपीट के बाद आरोपी का वीडियो, कहा—मेरी टिकट चोरी हुई

मामले ने अगले दिन नया मोड़ ले लिया, जब आरोपी मोहित अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश की।

मोहित का दावा है कि उसका चुनाव चिह्न ऊपर से आ चुका था, लेकिन बाद में उसका टिकट बदल दिया गया। उसने आरोप लगाया कि मदन गोपाल मेघवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि उनके पास दूसरा सिंबल था और वही भर दिया गया।

मोहित ने दावा किया कि अगर सामान्य प्रक्रिया में उसका टिकट कटता तो वह इसे स्वीकार कर लेता, लेकिन उसके अनुसार उसकी “टिकट चोरी हुई है।” उसने यह भी कहा कि उसके पास इस पूरे मामले से जुड़ी कई फोन रिकॉर्डिंग्स हैं, जिन्हें वह जल्द सार्वजनिक करेगा।

पूर्व IPS से कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर

मदन गोपाल मेघवाल का प्रशासनिक और राजनीतिक सफर भी खासा चर्चित रहा है। उनका चयन 1994 में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में हुआ था। इसके बाद वर्ष 2015 में प्रमोट होकर वे IPS बने।

सीआईडी में एसपी पद पर रहते हुए उन्होंने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ मैदान में उतारा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में वे बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

थाने के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पिता-पुत्र पर तत्काल कार्रवाई

पूर्व IPS के साथ हुई हाथापाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भी तत्काल कार्रवाई की। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

महिला कांग्रेस पदाधिकारी की भूमिका पर भी सवाल

इस पूरे विवाद में महिला कांग्रेस की बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं। उनकी कथित संलिप्तता की जांच के लिए प्रदेश नेतृत्व ने रिपोर्ट तलब की है और दो दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

बीकानेर में पार्षद टिकट का विवाद अब केवल टिकट वितरण की नाराजगी तक सीमित नहीं रहा है। पूर्व IPS और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के साथ सरेआम हाथापाई, आरोपी का वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग्स जारी करने की चुनौती ने इस पूरे मामले को पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बना दिया है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान के कॉलेज शिक्षकों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, प्रमोशन और पे बैण्ड-IV के आदेश जारी | यहां देखें पूरी लिस्ट

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA का नया आंकड़ा आया, अब इतने फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता | जुलाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, 5,500 आवेदनों में इस पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगी मुहर | ऑपरेशन सिंदूर में संभाल चुके हैं अहम कमान

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *