हलैना (भरतपुर )
सेवर थाना के गांव धानोता निवासी बीएसएफ जवान विजेंद्र सिंह का बुधवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जहां मुखाग्नि के दौरान इस पास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से जवान को आखिरी विदाई दी। जवान का शव पैतृक गांव पहुंचने पर शोक की लहर छा गई। वहीं ग्रामीणों ने जब तक सूरज चांद रहेगा विजेन्द्र तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव, बीएसएफ अधिकारी राकेश शर्मा, एडीएम सिटी रघुनाथ, एसडीएम देवेन्द्र परमार ने पुष्प चक्र अर्पित किए। जवान को उनके पुत्र हेंमेन्दर अरविंद ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व जवान के शव के साथ पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने तीन चक्र फायरिंग कर सलामी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भजनलाल ने कहा कि देश के जवान हमारी आन बान शान है। इन पर हम सबको गर्व है। यह जवान हमारी हिफाजत के लिए हर मौसम में सरहद की निगहबानी कर हमें सुरक्षित रखते हैं।
बीएसएफ अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि बिजेंद्र बीएसएफ की 154वीं बटालियन में एएसआई के पद पर राजस्थान के जैसलमेर पाकिस्तान सीमा पर तैनात थे। जिसकी 18अप्रेल को ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड गई। जिस पर विजेन्द्र को श्रीजवाहर चिकित्सालय जैसलमेर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। मृतक जवान के घर उनकी मां सावित्री देवी, पत्नी पूनम अरविंद, चार पुत्रियां व एक पुत्र हेमेंद्र अरविंद है।
पंजाब एंड सिंध बैंक का 1234 करोड़ रुपए हड़प गई कम्पनी, फ्रॉड घोषित
EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
