नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो
क्या केंद्रीय कर्मचारियों की Basic Pay बढ़ाने वाली है? केंद्र सरकार का एक बड़ा बयान आया है। हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness allowance -DA) बढ़ाकर कर 28 फीसदी कर दिया दिया था जिसे अब तीन फीसदी और बढ़ाने की बात चल रही है। इन सबके बीच केंद्रीय कर्मचारियों की Basic Pay भी बढ़ाने की बात भी सामने आई थी। इसे लेकर मोदी सरकार ने राज्यसभा में लिखित उत्तर दिया है।
केंद्र सरकार से पूछा गया था कि क्या वह केंद्रीय कर्मचारियों की Basic Pay बढ़ाने वाली है? इसका राजयसभा में केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित उत्तर में केंद्रीय कर्मचारियों की Basic Pay बढ़ाने से साफ़ इंकार कर दिया। यानी अब यह साफ हो गया है कि कर्मचारियों की मंथली बेसिक सैलरी में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। केंद्र के इस बयान से कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी योजना पर एक्टिविली नहीं सोच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2.57 का फिटमेंट फैक्टर सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए समान रूप से केवल 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित वेतन स्ट्रक्चर के उद्देश्य से लागू किया गया है। वित्त राज्य मंत्री से सवाल पूछा गया था कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के अनुसार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की बहाली के बाद क्या केंद्र सरकार अब कर्मचारियों का मंथली बेसिक पे बढ़ाने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है। वित्त राज्य मंत्री का इस पर साफ़ कहा कि सरकार का ऐसा कोई विचार नहीं है।
महंगाई भत्ते में होगा 3 परसेंट का इजाफा
इस बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और बढ़ोतरी होने जा रही है। AICPI के आंकड़ों की मानें तो 7th Pay Commission के तहत जून 2021 में महंगाई भत्ते में 3 परसेंट का इजाफा होने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो कुल DA बढ़कर 31 फीसदी पहुंच जाएगा। 31 परसेंट का भुगतान सितंबर की सैलरी के साथ होगा।आपको बता दें कि मोदी सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे केंद्र सरकार के 48 लाख से अधिक कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हुआ था। अब DA की नई दर 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो गई है। जो अब तीन फीसदी और बढ़ सकती है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राहत की रिपोर्ट का सौदा पड़ा भारी, जयपुर ग्रामीण में हेड कांस्टेबल और दलाल 40 हजार की रिश्वत लेते धरे गए | केस में मदद के बदले मांगी थी रकम
- अरावली की गोद में गूंजा देव बाबा का जयकारा, जहाज में श्री कारिस देव बाबा मेले का हुआ शुभारंभ | गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- PNB के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के नकली नोट, ऑडिट बढ़ा तो खुलता गया बड़ा खेल | 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड, SIT जांच में जुटी
- गोगामेड़ी से लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं पर हरियाणा में टूटा कहर, पिकअप ट्राले में घुसी; 6 की मौत | पलवल के KMP एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, 9 गंभीर घायल
- दिल्ली की 3 मंजिला इमारत में चल रहा था साइबर ठगी का कारखाना, राजस्थान पुलिस ने 64 को दबोचा | बैंक अफसर बनकर OTP-CVV ऐंठते थे, 88 मोबाइल और ग्राहकों का बल्क डेटा बरामद
- भरतपुर नगर निगम चुनाव: BJP-Congress ने जारी की वार्डवार उम्मीदवारों की सूची, 19 में एक ही नाम पर घमासान | कांग्रेस ने 58 और BJP ने 57 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 8-8 वार्ड छोड़े खाली, यहां देखें फ़ाइनल लिस्ट
- चोरी केस में मुल्जिम न बनाने की कीमत मांगी 1 लाख, 70 हजार लेते ही बिछ गया ACB का जाल | RPF आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
- पत्नी को लेने ससुराल जाने की बात कहकर निकला था युवक… सुबह प्रेमिका के घर फंदे पर लटके मिले दोनों के शव | आगरा में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, युवती का रिश्ता भी हो चुका था तय
- CJI को लिखी गोपनीय चिट्ठियों का असर; राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ के खिलाफ वकीलों का बड़ा विरोध | कोर्ट कक्ष के बाहर धरना, किसी को अंदर नहीं जाने दिया
