बाड़मेर
बाड़मेर जिले की सिवान पंचायत समिति के JTA (जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट) देवेन्द्र मालवीय (50) को ACB ने एक लाख की घूस लेते दबोच लिया। उसने यह घूस ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन कार्यों की मजदूरी और बिलों का भुगतान करने की एवज में मांगी थी। उसने ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच के नाम से एक लाख रुपए की रिश्वत ली।
ACB के डीआईजी डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि सिवाना स्थित कुंडल निवासी एक ठेकेदार जेठूसिंह ने ग्राम पंचायत बेरी नाडी में करवाए गए कार्यों की मजदूरी व बिलों के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की घूस मांगने की शिकायत की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। 24 अप्रेल को ACB ने JTA (जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट) देवेन्द्र को पंचायत समिति क्वार्टर में रंगे हाथ दबोच लिया। ठेकेदार ने बताया कि सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेरी नाडी में मनरेगा और सामान्य योजनाओं के तहत कार्य करवाए गए थे। श्रम और सामग्री का भुगतान बाकी था। JTA जिसको देने से आनाकानी कर रहा था। उसने ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच के नाम से एक लाख रुपए की रिश्वत ली।
सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका की जांच
कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने ग्राम विकास अधिकारी से फोन किया। बार-बार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। वहीं, गांव की सरपंच महिला है। उसके बेटे ने कहा कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है। ACB टीम सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है। कार्रवाई एएसपी रामनिवास के सुपरविजन में की गई।
ये भी पढ़ें
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
