नई दिल्ली
ABRSM की राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अ. भा. प्रचार प्रमुख, सुनील अंबेकर ने कहा कि भारत की मिट्टी से जुड़ा विचार विश्व के लिए कल्याणकारी है, उसको जन-जन तक ले जाने की आवश्यकता है और इसमें शिक्षक अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। सुनील अंबेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला के समारोप सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इस दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य विषयों पर भी महासंघ की प्रभावी भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से शिक्षकों का सामाजिक योगदान अनुकरणीय बनेगा।
भारत की कलाएं भी प्रस्तुत करती हैं संस्कृति
सुनील अंबेकर का कहना था कि भारत की कलाएं भी संस्कृति को प्रस्तुत करती हैं। भारत का इतिहास, शिक्षा में हो रहे नए परिवर्तनों को सही तरीके से मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी से जुड़े विचार को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे समाज हित के ऐसे विषयों पर लेख लिखें और उन्हें सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, ब्लॉग, राष्ट्रीय और प्रादेशिक मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा भारतीय संस्कृति पर आधारित है, उसकी जागृति में शिक्षकों की अहम भूमिका है। जीवन मूल्य स्थापित करना, शिक्षा की भारतीय अवधारणा को मीडिया के विभिन्न माध्यमों से स्थापित करना, शिक्षकों का प्रशिक्षण, पॉडकास्ट, कंटेंट तैयार करना, शिक्षाविदों का टीवी चैनल पर प्रस्तुतीकरण एवं समाचारों को महासंघ की छोटी से छोटी इकाई तक भेजना प्रमुख है। इसके लिए साल भर की कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।
भारत आधारित विषयों पर कंटेंट भी तैयार करें
सुनील अंबेकर ने कहा कि भारत आधारित विषयों पर कंटेंट भी तैयार किया जाना चाहिए। फिर उसका मीडिया के माध्यम से सही तरीके से प्रस्तुतीकरण समाज तक जाए। मीडिया जगत में काम करने वाले विद्यार्थियों को जोड़कर संगठन की रीति नीति व गतिविधियों से समय-समय पर अवगत कराना चाहिए। हर विषय की भारतीय अवधारणा प्रस्तुत करना एवं शिक्षा का भारतीय करण करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
श्रेष्ठता की संस्कृति का विकास करने की आवश्यकता: प्रो.जेपी सिंघल
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महासंघ के अ.भा.अध्यक्ष प्रो.जेपी सिंघल ने कहा कि भारत का विचार इतना श्रेष्ठ है, कि दुनिया भारत की तरफ देख रही है, इसे हम सभी शिक्षकों को सिद्ध करना होगा। मीडिया के माध्यम से दृष्टि परिवर्तन कर समाज में चेतना लाने की आवश्यकता है। मीडिया के विविध आयामों को जानकर कार्यकर्ताओं में समझ विकसित करने की आवश्यकता है। शिक्षक समाज परिवर्तन का वाहक है। मीडिया उपकरणों का श्रेष्ठतम उपयोग कर संगठन हित में सभी को कार्य करना चाहिए। अच्छे कार्यों को मीडिया के माध्यम से समाज के सामने ले जाना। राष्ट्र के पुनर्निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जन-जागरण से जनमत तैयार हो सकेगा। तब निश्चय ही सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर होगा। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठता की संस्कृति का विकास करने की आवश्यकता है, नीति को रणनीति में बदलना होगा। शिक्षा को भारत की शिक्षा, भारत केंद्रित शिक्षा बनाने की आवश्यकता है। सत्र का संचालन मीडिया टोली सदस्य दर्शन भारती ने किया।
सोशल मीडिया की भाषा विशिष्ट होनी चाहिए: रोहित कौशल
तृतीय सत्र में ‘सोशल मीडिया में तकनीक का उपयोग’ विषय पर अ. भा. सोशल मीडिया सह-प्रमुख रोहित कौशल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अच्छी क्वालिटी का कंटेंट बनाने हेतु शिक्षकों को कंट्रीब्यूटर्स के सहयोग से सोशल मीडिया पर अपनी पकड़ बनानी चाहिए। सोशल मीडिया पर खड़े प्रश्नों के काउंटर जवाब देने के बजाय अधिक से अधिक प्रश्न खड़े करने चाहिए। एक समय के पश्चात खड़े किए गए प्रश्न ही मुद्दे बन जाते हैं। हमारा विचार एवं गुरुकुल शिक्षा पद्धति हमें सकारात्मकता की तरफ ले जाती है और वास्तव में जीवन जीना सिखाती है। इसी विचार को हमें सोसल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक ले जाना है। ट्विटर हमेशा विश्लेषण देता है, इसलिए ट्विटर से ही कार्यारंभ करना चाहिए। रोहित कौशल ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने, पोस्ट वायरल करने, सोशल मीडिया की भाषा, सोशल मीडिया में अच्छी क्वालिटी का कंटेंट आदि विषयों पर गहराई से प्रकाश डाला। सत्र का संचालन अ. भा. सह-मीडिया प्रमुख बसंत जिंदल ने किया।
सत्र के प्रारम्भ में संगठनात्मक चर्चा करते हुए अ.भा. संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने बताया कि हमारा धेय राष्ट्रहित सर्वोपरि है। मीडिया के माध्यम से संगठन को गतिमान, मतिमान व कीर्तिमान बनाने की आवश्यकता है। अखिल भारतीय, राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय टोली तैयार कर मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता है। अ. भा. मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख विजय कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संगठन गीत देवकृष्ण व्यास द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 215 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
