Bharatpur royal family
गहलोत-सचिन की वर्चस्व की लड़ाई में राजपरिवार की और चौड़ी हुई खाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने अब भरतपुर के राजघराने की कलह और गहरी कर दी है। सचिन के संकट के समय डटकर खड़े रहे विश्वेंद्र सिंह के अचानक पाला बदल कर गहलोत का हाथ थाम लेने के बाद तो भरतपुर का राजघराना अब एक प्रकार से बिखरने के कगार पर जा पहुंचा है। विश्वेंद्र सिंह के पाला बदलने पर बेटे अनिरुद्ध ने एक ट्वीट किया- ‘विश्वासघात’…आज यह नया शब्द सीखा। इस ट्वीट ने अनिरुद्ध के इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वे अब झुकने वाले नहीं हैं। इससे पहले अनिरुद्ध ने कहा था कि वे सचिन पायलट के लिए अपना सर भी कटवा सकते हैं। अनिरुद्ध ने तब अपने पिता विश्वेन्द्र पर अपनी मां के प्रति हिंसक होने और शराब पीने सहित कई आरोप लगाए थे।
आपको बता दें भरतपुर राजघराने में विश्वेन्द्र सिंह एक तरफ हैं तो उनकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटा अनिरुद्ध एक तरफ। मामला वही सचिन पायलट के साथ खड़े रहने और न रहने का है। पत्नी दिव्या सिंह और बेटा अनिरुद्ध नहीं चाहते कि विश्वेन्द्र सिंह पाला बदल कर सचिन का साथ छोड़ कर गहलोत की तरफ जाएं। पर विश्वेन्द्र सिंह ने अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध पाला बदल कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हाथ थाम लिया। विश्वेंद्र सिंह ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हैं। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि वे गहलोत के साथ इसलिए हैं क्योंकि गहलोत को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया है। इसी पर अनिरुद्ध ने अपने पिता के खिलाफ तीखे लहजे में ट्वीट किए हैं। एक में उन्होंने इशारभर किया और इतना ही कहा – ‘विश्वासघात’…आज यह नया शब्द सीखा। अनिरुद्ध सिंह ने देर रात एक ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि ‘कुछ लोगों की आदत होती है दल बदलने की… कुछ हमारे जैसे भी हैं जो मर जाएंगे लेकिन साथ नहीं छोड़ेंगे ! ये इंसान के वैल्यू सिस्टम का रिफ्लेक्शन है जो मुझे मेरी मां से मिला है। हालांकि बाद में अनिरुद्ध सिंह ने इस ट्वीट को हटा दिया।
विश्वेंद्र सिंह की बदलती निष्ठाओं पर बेटा अनिरुद्ध का बड़ा हमला
विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता की बदलती निष्ठाओं पर तीखा हमला किया है।अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता के बार-बार पाला बदलने को लेकर टि्वटर पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में कहा- ‘राजेश पायलट साहब से भैरोंसिंह जी, भैरोंसिंह जी से वसुंधरा जी, वसुंधरा जी से गहलोत साहब, गहलोत साहब से पायलट साहब, पायलट साहब से गहलोत साहब’। अनिरुद्ध सिंह ने जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को सस्पेंड करने पर भी सवाल उठाते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है वह गुर्जर हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह गुर्जर हैं।
कांग्रेस में आरपार का ‘WAR’ पायलट खेमे के विश्वेंद्र सिंह बोले मैं गहलोत के साथ
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
