प्रदेश की जनता जब गहरी नींद में सो रही थी; उस दौरान भजनलाल सरकार ने राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी का पूरा चेहरा बदल डाला। शुक्रवार आधी रात के बाद और शनिवार रात दो बजे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों को जम्बो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गईं। इसमें एक ही झटके में राजस्थान के आधे से ज्यादा जिलों के कलक्टर बदल दिए गए। जम्बो ट्रांसफर लिस्ट को देखते हुए लगता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शपथ लेने के बाद से ही ब्यूरोक्रेसी का चेहरा बदलने की तैयारी में ही लगे थे।
भजनलाल सरकार ने तत्कालीन गहलोत सरकार का एक और फैसला पलटा