मुम्बई
इंस्टाग्राम ने कंगना रनौत की उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है जिसमें कंगना ने खुद को कोरोना होने की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी और कोरोना संक्रमितों की हौसलाफजाई करते हुए कहा था कि मैं इस कोरोना को ध्वस्त कर दूंगी। आप इससे डरें नहीं। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम द्वारा उनकी यह पोस्ट हटाने पर कहा- ‘यहां कोविड फेन क्लब! कमाल है!’ आपको बता दें कि कंगना का ट्विटर अकाउंट पहले ही सस्पेंड हो चुका है। इसके बाद कंगना इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हो गई हैं। अब उनका एक पोस्ट इंस्टाग्राम ने डिलीट कर दिया है। कंगना ने कहा है कि ऐसा लगता नहीं कि एक हफ्ते से ज्यादा इंस्टाग्राम पर टिक पाऊंगी।
कंगना ने पोस्ट हटाने पर यह दी प्रतिक्रिया
कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘इंस्टाग्राम ने मेरा एक पोस्ट डिलीट कर दिया है जिसमें मैंने कोविड को खत्म कर देने की धमकी दी थी। किसी की भावनाएं आहत हो गईं। मतलब आतंकवादियों और कम्युनिस्टों से सहानुभूति रखने वाला तो सुना था ट्विटर पर, लेकिन कोविड फैन क्लब! कमाल है! इंस्टा पर दो दिन हुए हैं लेकिन ऐसा लगता नहीं कि एक हफ्ते से ज्यादा टिक पाऊंगी।’
यह थी कंगना की पोस्ट
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए ध्यान मुद्रा में अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की थे। इसमें कंगना ने लिखा था- ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी। हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है। मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी न होने दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइए इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव। बस, इंस्टाग्राम ने इसी को पोस्ट को डिलीट कर दिया। इंस्टाग्राम ने यह नहीं बताया है कि इसमें आपत्तिजनक क्या था। लोग अब इंस्टाग्राम को ट्रोल कर रहे हैं कि क्या कोरोना संक्रमितों की हौसलाफजाई करना आपत्तिजनक है।
ये भी पढ़ें
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
