मुम्बई
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज लगातार इससे संक्रमित हो रहे हैं। अब कंगना रनौत भी COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि उनका COVID-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह अपने राज्य हिमाचल प्रदेश जाने की तैयारी कर रही थीं। 8 मई शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने
के बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए ध्यान मुद्रा में अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें कंगना ने लिखा ,’मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी न होने दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइए इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।
कंगना ने लिखा, ‘मैं बीते कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने का सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’
लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी
कंगना ने हाल ही में कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। ऑक्सीजन का उपयोग करने वालों को हवा को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्हें पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर हम समाधान नहीं कर सकते तो हमें समस्या भी नहीं बनना चाहिए।
कंगना को ‘थलाइवी’ की रिलीज का इंतजार
कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें उन्होंने लीड किरदार निभाया है। इसके अलावा कंगना ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में भी नजर आएंगी। उन्होंने पिछले दिनों ही अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो लॉन्च किया और एलान किया कि इसके बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ से वे प्रोड्यूसर के तौर डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
‘बॉलिवुड में बहुत से कलाकार हो चुके हैं संक्रमित
आपको बता दें कि कंगना रनौत से पहले अक्षय कुमार, आमिर खान, गोविंदा, भूमि पेडनेकर, अर्जुन रामपाल, मिलिंद सोमन, आशीष विद्यार्थी, सतीश कौशिक, आशुतोष राणा जैसे बहुत सारे कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले साल भी अमिताभ बच्चन और उनका परिवार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सिलेब्स कोरोना से संक्रमित हुए थे।
ये भी पढ़ें
- Nagaur News: ट्रेलर ने कुचल दीं परिवार की खुशियां | हाईवे पर ऐसी टक्कर कि कार बनी कबाड़, 3 की मौके पर मौत, मासूम जिंदगी से जूझ रही
- उदयपुर में 10 दिन तक गूंजा एनसीसी का जोश, ड्रोन से लेकर एयर ऑपरेशन तक कैडेट्स ने सीखे आधुनिक युद्ध कौशल
- माहेश्वरी समाज ने गौसेवा के साथ मनाया श्री महेश नवमी का तीसरा दिन, 51 क्विंटल हरा चारा व 21 किलो गुड़ कराया समर्पित
- 20 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया BCMO ऑफिस का कर्मचारी, अफसर फरार; ACB की रेड से मचा हड़कंप
- ‘India’ नहीं, अब सिर्फ ‘भारत’, राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह से पहले यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला | डिग्री-मार्कशीट से हटा ‘India’, अब सिर्फ ‘भारत’
- निर्मोही कौन?
- ये ‘काश’ क्या है?
- Bharatpur News: महेश नवमी महोत्सव में भक्ति की गूंज | सुंदरकांड पाठ, फूल बंगला झांकी और महाआरती में उमड़ा माहेश्वरी समाज
- RBSE को मिला नया ‘बॉस’, अब हनुमान सिंह राठौड़ के हाथ में होगी बोर्ड की कमान | तीन साल तक संभालेंगे राजस्थान की स्कूली परीक्षाओं की जिम्मेदारी
- अब खुद समझदार बनेगा आपका AC | जयपुर में शुरू हुआ ऐसा सिस्टम, जो बिना बंद किए घटाएगा बिजली का बिल
