भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। यहां तीन बच्चियां कार का ऑटोमेटिक लॉक लगने से उसमें बंद हो गई और उनका दम घुट गया। उनको फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। ये बच्चियां अपनी-अपनी मांओं के साथ सत्संग में शामिल होने आई थीं। उनकी चीख-पुकार वहां चल रहे सत्संग की वजह से कोई भी नहीं सुन पाया।
घटना भरतपुर के कांदौली गांव की है। जब मांएं सत्संग सुनने गईं तो ये तीनों बच्चियां खेलते-खेलते एक घर में खड़ी कार में चली गईं। अचानक उस कार का दरवाजा बंद हो गया। इससे तीनों बच्चियों का दम घुटने लगा। ऑटोमेटिक लॉक की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाईं। उनकी चीख-पुकार वहां चल रहे सत्संग की वजह से कोई भी नहीं सुन पाया। जब उनकी मांओं ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, तब जाकर बेसुध बच्चियां मिलीं। उन्हें फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाॅक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इन तीन बच्चियों में 6 साल की हिना पुत्री रामबाबू, साढ़े 5 साल की वैष्णवी पुत्री लक्ष्मण और 5 साल की पीहू पुत्री कैलाश है। उधर सत्संग की आवाज के कारण बच्चियों की चीखने-चिल्लाने की आवाज को कोई नहीं सुन पाया। घटना के बाद परिजनों ने तीनों ही बालिकाओं का अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
- खेत से कमाई का नया रास्ता, MPUAT के मशरूम स्टॉल पर उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने भी जाना उत्पादन का तरीका
- भरतपुर: विप्र महासभा की बैठक में उठी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा की आवाज, दहेज जैसी कुरीतियों पर बनी रणनीति
